{"_id":"62050b283cb4df4f0239d8e5","slug":"indian-team-selector-abey-kuruvilla-resign-before-selection-of-test-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Team Selector Resign: टेस्ट कप्तान के चुनाव से पहले भारतीय चयन समिति के सदस्य का इस्तीफा, जानें क्या थी वजह ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Indian Team Selector Resign: टेस्ट कप्तान के चुनाव से पहले भारतीय चयन समिति के सदस्य का इस्तीफा, जानें क्या थी वजह ?
Thu, 10 Feb 2022 06:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 06:25 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट चयन समिति के सदस्य एबे कुरुविला ने लगभग एक साल तक इस पर रहने के बाद इस्तीफा दिया है। भारतीय चयन समिति को इसी महीने टेस्ट टीम के कप्तान का चुनाव करना है। इससे ठीक पहले कुरुविला का इस्तीफा आया है।
विज्ञापन
अबे कुरुविला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता एबे कुरुविला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुरुविला दिसंबर 2020 में भारत की सीनियर चयन समिति के सदस्य बने थे। उन्होंने लगभग एक साल तक इस पद पर काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया है। भारत की चयन समिति को इसी महीने नए टेस्ट कप्तान का चुनाव करना है, क्योंकि विराट कोहली टेस्ट कप्तान के पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 के बाद टेस्ट टीम का कप्तान भी बना सकती है। कुरुविला ने बतौर तेज गेंदबाज भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई थी।
बीसीसीआई के नियम के अनुसार कोई भी खिलाड़ी पांच साल से ज्यादा समय तक चयन समिति का सदस्य नहीं रह सकता है। कुरुविला सीनियर चयन समिति के सदस्य बनने से पहले चार साल तक जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष थे। ऐसे में चयनकर्ता के रूप में वह अपने पांच साल पूरे कर चुके थे और नियमों के अनुसार उन्हें इस्तीफा देना पड़ा है।
शिकायत के बाद आया इस्तीफा
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार भारतीय चयन समिति में किसी भी सदस्य को बीसीसीआई के नियम की जानकारी नहीं थी, लेकिन जनवरी में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सदस्य संजीव गुप्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सभी को बीसीसीआई के इस नियम की जानकारी हुई और कुरुविला को इस्तीफा देना पड़ा है। अब भारत की सीनियर चयन समिति में सिर्फ चार सदस्य हैं। चेतन शर्मा इस समिति के अध्यक्ष हैं और सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और दोबाशीष मोहंती उनके सहायक हैं।
विज्ञापन
कैसा रहा कुरुविला का प्रदर्शन
कुरुविला ने 1997 में भारत के लिए 10 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने दोनों फॉर्मेट में 25-25 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिली थी। अब 53 साल के कुरुविला को गेम डेवलपमेंट मैनेजर का पद दिया जा सकता है।