{"_id":"58a298754f1c1b4f54d85331","slug":"indian-team-selection-for-test-series-against-australia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए आज होगा टीम इंडिया का चयन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए आज होगा टीम इंडिया का चयन
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पहले दो टेस्ट मैच के लिए चयन समिति की बैठक आज सुबह 11 बजे वानखड़े स्टेडियम में होगी। इस बैठक में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के लिए भारतीय टीम का चयन होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज में चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
बांग्लादेश को 208 रनों से हराने वाली मौजूदा भारतीय टीम को ही टेस्ट सीरीज के दो मैचों के लिए चुने जाने की संभावना है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं हैं। शमी को लेकर फैसला चयन समिति ही लेगी। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ चुने गए चार सदस्यीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को बरकरार रखा जा सकता है।

कंगारू बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए चुनौती
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
- फोटो : Cricket Australia
शुरूआत में टीम में चुने गए लेग स्पिनर अमित मिश्रा के चोटिल होने के कारण उनकी जगह टीम में गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल किया है और उन्हें भी टीम में बनाये रखने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया भी भारत दौरे के लिए स्पिनरों के बड़ी फौज लेकर भारत के दौरे पर आ रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच 23 फरवरी से पुणे में खेल जाएगा। जबकि बाकी तीन टेस्ट बेंगलुरू (चार से आठ मार्च), रांची (16 से 20 मार्च) और धर्मशाला (25 से 29 मार्च) में होंगे। सुबह 10 बजे ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ और हेड कोच मुंबई स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
इस दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया काफी बेताब नजर आ रही है और उसने अभी से ही दुबई में तैयारियां करनी शुरु कर दी है। भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या मिचेल स्टार्क बन सकते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया को डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की चुनौती से भी पार पाना होगा।