{"_id":"5b39576b4f1c1bc96b8b956a","slug":"indian-team-practise-hard-before-first-t20i-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या इंग्लैंड को ऐसे करेंगे परेशान, धवन ने किया शार्टपिच गेंदों से निपटने का अभ्यास ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या इंग्लैंड को ऐसे करेंगे परेशान, धवन ने किया शार्टपिच गेंदों से निपटने का अभ्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Jul 2018 04:06 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र में जहां अपनी स्लोअर गेंदों पर काम किया वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने थ्रो डाउन में शॉर्ट पिच गेंदों पर काबू पाने का अभ्यास किया। धवन ने अतिरिक्त उछाल का सामना करने के लिए प्लास्टिक की गेंदों से अभ्यास किया।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम कड़ी तैयारियों में जुटी है। जसप्रीत बुमराह के चोट के कारण बाहर होने से भुवनेश्वर कुमार को डेथ ओवरों में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
ऐसे में टीम प्रबंधन चाहता है कि हार्दिक पांड्या ज्यादा किफायती हो और अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने का प्रयास करें ताकि जेसन रॉय, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
हार्दिक ने रोहित शर्मा को काफी गेंदबाजी की, जिसमें स्लो ऑफकटर फेंकने के अलावा फुल लेंथ गेंदबाजी भी की। भारतीय उप-कप्तान रोहित उन्हें समय-समय पर कुछ सलाह भी देते नजर आए। विशुद्ध तेज गेंदबाज उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल ने यार्कर गेंदबाजी का अभ्यास किया।