फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team arrives at the Delhi airpot India will play against Bangladesh in the second T20 on Wednesday

IND vs BAN: दूसरे टी20 मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंची भारतीय टीम, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने किया स्वागत

Mon, 07 Oct 2024 03:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Oct 2024 03:48 PM IST
सार

भारतीय टीम की नजरें बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। माना जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच दिल्ली में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने मिलेगा।

विज्ञापन
Indian team arrives at the Delhi airpot India will play against Bangladesh in the second T20 on Wednesday
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले गए पहले मुकाबले को जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम सोमवार को नई दिल्ली पहुंच गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर वहां मौजूद प्रशंसकों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलकर भारतीय टीम के सदस्य होटल रवाना हो गए। 
विज्ञापन

भारतीय टीम की नजरें बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। माना जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच दिल्ली में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने मिलेगा। भारतीय टीम ने ग्वालियर में खेला गया पहला मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर पहले ही 1-0 की बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले मैच में भारत ने बल्ले और गेंद दोनों से किया प्रभावशाली प्रदर्शन
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 127 रन पर रोका। इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिससे भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक ने बनाए जो 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप और वरुण ने तीन-तीन विकेट लिए और अर्शदीप को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीमः
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed