फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team announced for T20 and ODI series against Australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी-20 और वन-डे टीम का एलान, विराट-बुमराह की वापसी

Sat, 16 Feb 2019 07:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 16 Feb 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
Indian team announced for T20 and ODI series against Australia

24 फरवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के लिए बीसीसीआई ने शुक्रवार को टीम इंडिया का एलान किया। विराट कोहली की वापसी हुई है तो तेज गेंदबाजी में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह की धार देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


'कॉफी विद करन' कांड के बाद पहली बार केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है। वे टी-20 और वन-डे दोनों का हिस्सा है। नए चेहरे के तौर पर मयंक मार्केंडेय को देखा जा सकता है, वे टी-20 टीम में खेलेंगे।
विज्ञापन


आखिर कौन हैं मयंक मार्कंडेय, जिसने पहले मारा 'पंजा' फिर 2 घंटे बाद पाई टीम इंडिया में जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-डे टीम से दिनेश कार्तिक को बाहर कर चयनकर्ताओं ने एकबार फिर ऋषभ पंत पर भरोसा दिखाया। जबकि टी-20 में भारतीय टीम तीन विकेटकीपर यानी एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के साथ नजर आएगी।

विश्वकप के मद्देनजर भारतीय चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाजी में भी एक प्रयोग दिखाया है। शुरुआती दो वन-डे के लिए भुवनेश्वर कुमार को आराम देकर सिद्धार्थ कौल को आजमाया जाएगा जबकि आखिरी तीन वन-डे में फिर कौल को भुवी के लिए जगह बनानी होगी। 

दूसरी ओर टी-20 टीम में उमेश यादव की वापसी हुई है। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में शामिल पेसर मोहम्मद सिराज और खलील अहमद को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भी टी-20 टीम से बाहर है।

शुरुआती पहले और दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल।
 



 

आाखिर के तीन वनडे के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, केएल राहुल, ऋषभ पंत।

 



 

टी-20 के लिए टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिदार्थ कौल, मयंक मार्केंडेय।
 

 

ऐसा है भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20, वन-डे सीरीज का कार्यक्रम

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का कार्यक्रम 

24 फरवरी,  पहला टी-20, विशाखापट्टनम
24 फरवरी,  दूसरा टी-20, बेंगलुरु

भारत-ऑस्ट्रेलिया वन-डे सीरीज का कार्यक्रम 

02 मार्च,  पहला वन-डे, हैदराबाद
05 मार्च,  दूसरा वन-डे,  नागपुर
08 मार्च,  तीसरा वन-डे,  रांची 
10 मार्च,  चौथा वन-डे,    मोहाली 
13 मार्च,  पांचवां वन-डे,  दिल्ली

ऐसी है ऑस्ट्रेलियाई टीम

आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हेंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर नाइल, जे. रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जंपा और डार्सी शॉर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed