{"_id":"66bca9e7631ac98606055dac","slug":"indian-spinner-yuzvendra-chahal-to-play-for-northamptonshire-in-one-day-cup-and-county-matches-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"County: भारतीय टीम के लेग स्पिनर चहल इस काउंटी टीम से जुड़े, वनडे कप में लेंगे हिस्सा; जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
County: भारतीय टीम के लेग स्पिनर चहल इस काउंटी टीम से जुड़े, वनडे कप में लेंगे हिस्सा; जानें
Wed, 14 Aug 2024 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:28 PM IST
सार
नार्थम्पटनशायर इस समय आठ टीम के काउंटी डिवीजन 2 तालिका में सात ड्रॉ और दो हार से सातवें स्थान पर है। वहीं वनडे कप में भी क्लब अभी तक एक जीत और छह हार से तालिका में आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा-युजवेंद्र चहल
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू में बचे हुए पांच मैच और वनडे कप के अंतिम मुकाबलों में खेलने के लिए नार्थम्पटनशायर से जुड़ गए हैं। 34 साल के चहल ने अभी तक भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों ही प्रारूपों में 217 विकेट झटके हैं।
नार्थम्पटनशायर ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि भारत के लिए टी20 विश्व कप के विजयी अभियान में भूमिका निभाने वाले चहल केंट के खिलाफ मैच के लिए कैंटरबरी की यात्रा से पहले बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। नार्थम्पटनशायर ने एक बयान में कहा, नार्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल केंट में अंतिम वनडे कप मैच और बचे हुए पांच काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों के लिए क्लब से जुड़ेंगे।