{"_id":"5aec43954f1c1b62098b82d4","slug":"indian-premier-leagues-popularity-hurting-due-to-late-finishes","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन प्रीमियर लीग की लोकप्रियता पर लग रहा दाग, असली वजह आई सामने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडियन प्रीमियर लीग की लोकप्रियता पर लग रहा दाग, असली वजह आई सामने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर धीमी ओवर गति के कारण लगे 12 लाख रुपए के जुर्माने को छोड़ दिया जाए, तो आईपीएल के इस सीजन में अन्य मुकाबलों और कप्तानों को पारी खत्म करने के समय को लेकर टूर्नामेंट की तकनीकी समिति का गुस्सा झेलना नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
आईपीएल 2018 के अधिकांश मैच रात 11 बजकर 45 मिनट या देर रात खत्म हो रहे हैं। इससे कई स्टेकहोल्डर्स की मुसीबतें बढ़ रही हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने इस मामले पर अभी तक ध्यान नहीं दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नियम बताता है कि टी20 मैच की एक पारी 75 मिनट से अधिक तक नहीं चलना चाहिए।
विज्ञापन
आईपीएल आयोजकों को भी इस बात का अच्छे से ख्याल रखना होगा कि इस सीजन में मैच की शुरुआत शाम 8 बजे हो और चार घंटे के भीतर मैच खत्म हो। जो इस चीज को जानते हैं, उनका कहना है, 'व्यूअरशिप पर काफी प्रभाव पड़ा है, लेकिन यह प्राथमिकता नहीं है। दिक्कत इस बात की है कि मैच देर से खत्म होने की वजह से लोगों के बीच टूर्नामेंट की लोकप्रियता कम हो रही है।'
विज्ञापन