फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Premier League 2021 Australia criketer steve smith Steve Smith set to play in IPL at UAE while Aaron Finch on track to recover in time for upcoming T20 World Cup

IPL 2021: दिल्ली के लिए राहत की खबर, आईपीएल में धूम मचाने के लिए तैयार यह स्टार खिलाड़ी

Wed, 18 Aug 2021 03:40 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 18 Aug 2021 03:40 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ आईपीएल 2021 के शेष सत्र में खेलने के लिए तैयार हैं। वह काफी समय से कोहनी की चोट से जूझ रहे थे। स्मिथ आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
Indian Premier League 2021 Australia criketer steve smith Steve Smith set to play in IPL at UAE while Aaron Finch on track to recover in time for upcoming T20 World Cup
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ जो बीते दिनों कोहनी की चोट के चलते टीम से बाहर हो गए थे ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह आईपीएल के शेष सत्र में खेलेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी सत्र की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल के शेष मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। स्मिथ के अलावा चोटिल कप्तान आरोन फिंच के विश्व कप तक फिट हो जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर कंगारू टीम के साथ नहीं जा पाए थे। स्मिथ बीते साल से ही इस चोट से जूझ रहे थे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक, 32 वर्षीय स्टीव स्मिथ न्यूसाउथ वेल्स के शिवर में एक घंटे अभ्यास कर रहे हैं और वह आईपीएल के शेष सत्र में खेलने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2021 को कोरोना वायरस के बायो-बबल में एंट्री करने के बाद मई में स्थगित कर दिया गया था। क्योंकि इस दौरान कोविड-19 से कई खिलाड़ी संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद आईपीएल को रिशेड्यूल किया गया। जिसके तहत इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन 19 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। उधर आईपीएल के समाप्त होने के दो दिन बाद टी-20 विश्व कप शुरू होगा।

विज्ञापन

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने कहा, ऐसा लगता है कि सब ठीक चल रहा है, मैं जानता हूं कि स्मिथ कुछ हफ्तों से अपनी बल्लेबाजी करने का समय बढ़ा रहे हैं यह सुनिश्चित करते हुए कि वह कोहनी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं क्योंकि यह स्मिथ के लिए बाधा डाल सकता है। 

इस साल हुई आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स में स्टीव स्मिथ को 2.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। आरोन फिंच ने कहा, स्मिथ ठीक हो रहे हैं, जब मैंने पिछली बार बात की थी तब उन्होंने कहा था कि बैटिंग करते वक्त दर्द नहीं होता है, वह हमारी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। 

इस दौरान फिंच ने अपनी फिटनेश के बारे में भी बात की। उनके घुटने का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है और उन्हें टी-20 विश्व कप तक फिट हो जाने की उम्मीद है। फिंच के मुताबिक, मुझे भरोसा है कि मैं टी-20 विश्व कप तक फिट हो जाऊंगा। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फिंच चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह बाकी मैच नहीं खेल पाए। इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी भाग नहीं लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed