फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Premier League 2020 season has now been postponed indefinitely says BCCI

कोरोना वायरस की वजह से IPL अनिश्चितकाल के लिए टला, BCCI ने की आधिकारिक पुष्टि

Wed, 15 Apr 2020 02:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Apr 2020 02:21 PM IST
सार

  • 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ने की वजह से IPL अनिश्चितकाल के लिए टला
  • अब इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के भविष्य पर लगा सवालिया चिन्ह
  • दिसंबर के पहले टूर्नामेंट होना बेहद मुश्किल, अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड T-20

विज्ञापन
Indian Premier League 2020 season has now been postponed indefinitely says BCCI
आईपीएल 2020 टला - फोटो : सोश

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी की वजह से आखिरकार आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग को स्थगित करने का आधिकारिक एलान बुधवार को किया गया। 29 मार्च से 24 मई के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए बोर्ड के पास कोई नया प्लान नहीं था।
विज्ञापन

 

इसके पहले मंगलवार शाम को एक बैठक में बातचीत हुई थी, जहां BCCI के शीर्ष अधिकारी सौरव गांगुली (अध्यक्ष), जय शाह (सचिव), बृजेश पटेल (आईपीएल अध्यक्ष), अरुण धूमल (कोषाध्यक्ष) और हेमंग अमीन (IPL मुख्य परिचालन अधिकारी) मौजूद थे। इसके पहले 15 अप्रैल और फिर 3 मई तक IPL को कोविड-19 महामारी की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते स्थगित किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI ने तैयार कर रखा था प्लान B

Indian Premier League 2020 season has now been postponed indefinitely says BCCI

फॉर्मेट में बदलाव करके बोर्ड जून में IPL का आयोजन करवाना चाहता था। मैच आधे होते। सीमित शहरों को मेजबानी का मौका मिलता। इस बात की भी पूरी संभावना थी कि विदेशी खिलाड़ियों के बिना ही टूर्नामेंट खेल लिया जाए। अगर ऐसा होता तो यह विदेशी खिलाड़ियों के लिए किसी झटके से कम नहीं होता। पिछले दिसंबर की नीलामी में, आठ फ्रैंचाइजियों द्वारा कुल 62 विदेशी खिलाड़ी खरीदे गए थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी भी बने। केकेआर ने उन्हें 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब जब तक टूर्नामेंट शुरू नहीं होगा, तब तक कमिंस समेत किसी भी देशी-विदेशी खिलाड़ियों को एक पैसे का भुगतान नहीं होगा।



मानक के अनुसार, फ्रेंचाइजी दो किस्तों में भुगतान करती हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से एक सप्ताह पहले और बाकी का सीजन खत्म होने के बाद। इससे पहले भारत सरकार द्वारा नए वीजा नियम के तहत विदेशी यात्रियों के भारत आने पर रोक लगा दिया गया था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने भी आदेश पारित करते हुए दिल्ली में होने वाले सभी खेल आयोजनों को रद्द करने का फैसला लिया था। इतना ही नहीं महाराष्ट्र समेत कई और राज्यों ने भी आईपीएल के आयोजन को लेकर सवाल उठाए थे।

रद्द होने पर 3000 करोड़ रुपये का नुकसान

BCCI के सूत्रों के मुताबिक आईपीएल को रद्द करने पर 3000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने IPL को लेकर बड़ा बयान दिया था। सौरव गांगुली ने कहा था कि मौजूदा हालात में इस पर सोचा भी नहीं जा सकता है। कोरोना वायरस के कारण भारत में साढ़े 11 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इनमें से 377 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed