Team India Video: छुट्टी वाले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर की मस्ती, चहल बोले- ये तो कोच का ही प्लान था
एशिया कप में भारतीय टीम को तीन दिन का आराम मिला है। ऐसे में कोच द्रविड़ ने तय किया कि सभी खिलाड़ी अभ्यास करने की बजाय सुबह मस्ती करेंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की मस्ती का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चहल ने बताया कि छुट्टी वाले दिन कोच राहुल द्रविड़ ने तय किया कि सभी खिलाड़ी मजे करेंगे। यहां सभी के लिए कुछ नया है और ऐसी चीजों से सभी खिलाड़ियों के बीच आपसी समझ बेहतर होती है। सभी टीम के रूप में एकजुट रहते हैं।
When #TeamIndia hit 𝗨.𝗡.𝗪.𝗜.𝗡.𝗗! 👏
Time for some surf, sand & beach volley! 😎#AsiaCup2022 pic.twitter.com/cm3znX7Ll4विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) September 2, 2022
इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली चप्पू चला रहे हैं तो अश्विन और चहल पैडल बोट की सवारी कर रहे हैं। हालांकि, हार्दिक पांड्या और कोच द्रविड़ सबसे अलग किनारे बैठकर सभी को मस्ती करते देख रहे हैं।
भारतीय टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ हो सकता है। अपने दोनों मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ग्रुप ए में पहले स्थान पर है। वहीं, इस दूसरे स्थान पर जगह बनाने के लिए पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच मुकाबला है। पाकिस्तान के लिए हॉन्गकॉन्ग को हराना बहुत मुश्किल नहीं होगा। ऐसे में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं।