फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Pacer Umesh Yadav Father dies at age of 74 funeral done in nagpur

Umesh Yadav Father Death: तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Thu, 23 Feb 2023 02:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 02:26 PM IST
सार

उमेश के पिता लंबे समय से बीमार थे और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस वजह से उन्हें घर में रखा गया था। उमेश के पिता ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 
 

विज्ञापन
Indian Pacer Umesh Yadav Father dies at age of 74 funeral done in nagpur
उमेश यादव के पिता का निधन हो गया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का निधन हो गया है। उमेश के पिता तिलक यादव ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अपने जमाने के पहलवान रहे तिलक लंबे समय से बीमार थे। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस वजह से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और वह अपने घर में ही थे। नागपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तिलक की हालत स्थिर बनी हुई थी। इसके बाद उन्हें घर ले जाया गया और बुधवार शाम उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


तिलक के निधन से उनके तीनों बेटी और बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उमेश के भाई का नाम कमलेश और रमेश है। इन तीनों ने नागपुर की कोलार नदी के घाट पर अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। उमेश के पिता का जन्म उत्तर प्रदेश के पडरौना जिले में हुआ था और अपने समय में पहलवानी करते हुए उन्होंने काफी नाम कमाया था। 
विज्ञापन


वेस्टर्न कोल्ड फील्डस में नौकरी के चलते तिलक नागपुर आ गए थे। वह खापरखेड़ा की वलनी खदान में सपरिवार रहते थे। यहीं, रहते हुए उमेश ने क्रिकेट खेलना शुरू किया और आगे चलकर टीम इंडिया में जगह बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Pacer Umesh Yadav Father dies at age of 74 funeral done in nagpur
उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया का हिस्सा हैं उमेश यादव
35 साल के उमेश यादव लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के चौथे प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। इसी वजह से उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिलता है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के नहीं खेलने पर उमेश को मौका दिया जाता है। उन्होंने अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में खेला था। उमेश ने भारत के लिए 54 टेस्ट, 75 वनडे और सात टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 280 विकेट अपने नाम किए हैं।

उमेश के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के चलते उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं। उमेश रिवर्स स्विंग कराने में माहिर हैं और टेस्ट में काफी उपयोगी गेंदबाज हैं, लेकिन वनडे और टी20 में उनका इकोनॉमी रेट हमेशा ही चिंता का विषय रहा है। खासकर डेथ ओवरों में वह रन नहीं रोक पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed