फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian origin USA cricketer Jaskaran malhotra smashes 6 sixes in international odi, becomes 2nd cricketer to achieve this feat

उपलब्धि: भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर जसकरण ने रचा इतिहास, एक ओवर में जड़े छह छक्के, बनाए कई रिकॉर्ड

Thu, 09 Sep 2021 10:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Sep 2021 10:50 PM IST
सार

भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर जसकरण मल्होत्रा एकदिवसीय क्रिकेट में छह गेंदों में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।

विज्ञापन
Indian origin USA cricketer Jaskaran malhotra smashes 6 sixes in international odi, becomes 2nd cricketer to achieve this feat
जसकरण मल्होत्रा - फोटो : twitter@USAcricket

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर जसकरण मल्होत्रा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर गुरुवार को कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए और दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए। जसकरण एकदिवसीय क्रिकेट में छह गेंदों में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने यह कमाल किया था जबकि टी-20 क्रिकेट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 

विज्ञापन


जसकरण ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज गाउडी टोका के 50वें ओवर में यह कारनामा किया। उन्होंने 124 गेंदों में 16 छक्के और 4 चौके की मदद से 173 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ढेरों रिकॉर्ड बनाए। वह एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने इस मैच में 16 छक्के लगाए। उनसे अधिक 17 छक्के इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने लगाए हैं। 
विज्ञापन

 

जसकरण ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह पारी खेली और 173 रन बनाए। वह इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (162) को पीछे छोड़ दिया। 
 

जसकरण की पारी की बात करें तो उन्होंने पहले 100 रन 102 गेंदों में बनाए लेकिन इसके बाद के 73 रन के लिए उन्होंने महज 22 गेंदों का सहारा लिया। जसकरण अब यूएसए की तरफ से शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं। 
 
बता दें कि मूलत: पंजाब के रहने वाले जसकरण का यह सिर्फ सातवां अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मुकाबला है। इस मैच से पहले 31 वर्षीय बल्लेबाज का उच्चतम स्कोर 18 रन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed