{"_id":"60ccd8636dce8738f439f29f","slug":"indian-men-cricket-team-coach-r-shridhar-praised-shafali-verma-she-reminds-us-virender-sehwag","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGW vs INDW: शेफाली की तारीफ में श्रीधर ने पढ़े कसीदे, बोले- उनमें दिखती है सहवाग की झलक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGW vs INDW: शेफाली की तारीफ में श्रीधर ने पढ़े कसीदे, बोले- उनमें दिखती है सहवाग की झलक
Fri, 18 Jun 2021 11:01 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:01 PM IST
सार
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने महिला टीम की आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि शेफाली के खेलने का अंदाज वीरेंद्र सहवाग की तरह है। शेफाली ब्रिस्टल टेस्ट में अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं उन्होंने पहली पारी में 96 रन बनाए थे।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : twitter@BCCIWomen
विस्तार
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी में शेफाली वर्मा छाई रहीं। वहीं दूसरी पारी में भी वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रही हैं। उनकी इन आकर्षक पारियों को देख पुरुष क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर मंत्र मुग्ध हैं। उन्होंने शेफाली के आक्रामक तेवर की जमकर तारीफ की। श्रीधर का कहना है कि उनका विस्फोटक अंदाज वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाता है। उनका वही माइंटसेट है जो मैच के दौरान वीरू का होता था। उन्होंने ये बातें साउथम्पटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। शेफाली ने पहली पारी में शानदार 96 रन बनाए थे। वहीं दूसरी इनिंग्स में भी वह अर्धशतक बनाकर क्रीज पर डटी हैं।
विज्ञापन
ब्रिस्टल टेस्ट की बात की जाए तो भारतीय महिला टीम ने फॉलोऑन करते हुए अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर 82 रन से पीछे है। इंग्लिश टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 396 रन बनाकर घोषित की थी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में 5 विकेट पर 187 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन की 4 रनों पर नाबाद बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर अपने स्कोर में इजाफा नहीं कर सकीं और वह 4 रनों पर ही आउट हो गईं। इसके बाद निचले क्रम में दीप्ति शर्मा ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन
इंग्लैंड की गेंदाबाजी का आलम ये था कि भारत की सात खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाईं। इस तरह पूरी भारतीय टीम 231 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
इसके बाद भारतीय महिला टीम को फॉलोऑन करना पड़ा। टीम इंडिया की दूसरी पारी में शुरुआत बहुत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 29 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आईं स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं दीप्ति शर्मा ने शेफाली के साथ मोर्च संभाला। शेफाली ने इस दौरान आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए नाबाद 55 रन बनाए। वह अब तक अपनी पारी में 11 चौके लगा चुकी हैं। जबकि दूसरे छोर दीप्ति 18 रन बनाकर नाबाद हैं। ये दोनों खिलाड़ी 54 रनों की साझेदारी कर चुकी हैं।