{"_id":"6899cdc9dfe66418b50c3b74","slug":"indian-golf-union-has-sent-a-four-member-team-to-indonesia-to-compete-in-first-ever-mid-amateur-championship-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGU: आईजीयू ने मिड-अमेच्योर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चार सदस्यीय टीम भेजी, रणजीत करेंगे नेतृत्व","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IGU: आईजीयू ने मिड-अमेच्योर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चार सदस्यीय टीम भेजी, रणजीत करेंगे नेतृत्व
Mon, 11 Aug 2025 04:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Aug 2025 04:32 PM IST
सार
आईजीयू के मौजूदा अखिल भारतीय मिड-अमेच्योर चैंपियन रणजीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में अर्जुन सिंह, सिमरजीत सिंह और कर्नल वरुण परमार शामिल हैं।
विज्ञापन
गोल्फ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
विस्तार
भारतीय गोल्फ यूनियन (आईजीयू) ने एशिया-प्रशांत गोल्फ परिसंघ (एपीजीसी) और इंडोनेशिया गोल्फ संघ द्वारा आयोजित पहली मिड-अमेच्योर चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने के लिए चार सदस्यीय टीम भेजी है। मिड-अमेच्योर गोल्फ प्रतियोगिताओं में आम तौर पर ऐसे खिलाड़ी भाग लेते हैं जो एक आयु सीमा (ज्यादातर देशों में 25 साल) को पार करने के बाद भी अमेच्योर गोल्फ में खेलते हैं।
आईजीयू के मौजूदा अखिल भारतीय मिड-अमेच्योर चैंपियन रणजीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में अर्जुन सिंह, सिमरजीत सिंह और कर्नल वरुण परमार शामिल हैं। यह टीम 12 से 14 अगस्त तक गाडिंग राया गोल्फ क्लब में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस ट्रॉफी के लिए 20 देशों के कुल 80 गोल्फर मुकाबला करेंगे।
चैंपियनशिप का आयोजन चार आयु वर्गों में किया जाएगा। इसमें ग्रुप ए (25 से 29 वर्ष की आयु), ग्रुप बी (30 से 37 वर्ष), ग्रुप सी (38 से 46 वर्ष) और ग्रुप डी (47 वर्ष और उससे अधिक आयु) शामिल है। टूर्नामेंट 54-होल के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले प्रारूप में खेला जाएगा।