दक्षिण अफ्रीका ने दोबारा की भारत को नीचा दिखाने की हरकत, तिरंगे का किया अपमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केप टाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी है। अब मेजबान टीम किसी भी हालत में तीसरा मैच जीतना चाहेगी। वहीं मैच शुरू होने से पहले प्रबंधकों की तरफ से हुई एक गलती बड़े विवाद में तब्दील होते-होते रह गई।
दरअसल दोनों टीमों के मैदान पर उतरने से पहले स्टेडियम में दोनों देशों का राष्ट्रीय गान बजाया गया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर एक लाइन में मौजूद थे। तभी प्रबंधकों ने दोनों देशों के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज फहराए। इस दौरान स्टेडियम में लगा भारतीय तिरंगा पोल पर उल्टा टंगा नजर आया।
गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में मैच प्रबंधक इस तरह की गलती पहले भी कर चुके हैं। दरअसल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई हालिया टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी प्रबंधकों ने ऐसी ही गलती की थी। टेस्ट सीरीज के शुभारंभ पर प्रबंधकों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उलटा फहराया था।
एक्स्ट्रा टाइम के पत्रकार देबासिस सेन के ट्वीट के बाद यह मामला सामने आया। इस मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए सेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैच प्रबंधकों ने टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी उलटा तिरंगा फहराने की गलती की थी। प्रबंधकों को ध्यान देना चाहिए ताकि आगे इस तरह की गलतियां न दोहराई जाएं।'