फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian fast bowler Mohammed Shami is on the cusp of a major landmark in international cricket against England

IND vs ENG: वापसी पर कपिल देव की सूची में शामिल होने के करीब शमी, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय तेज गेंदबाज होंगे

Wed, 22 Jan 2025 05:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jan 2025 05:02 PM IST
सार

शमी 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से अबतक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल हारने के बाद टखने की चोट के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर होना पड़ा था।

विज्ञापन
Indian fast bowler Mohammed Shami is on the cusp of a major landmark in international cricket against England
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से 14 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। माना जा रहा है कि शमी कोलकाता में होने वाले पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। वापसी के दौरान शमी के पास कपिल देव की विशेष सूची में शामिल होने का मौका रहेगा। ईडेन गार्डेंस पर दोनों टीमों के बीच बुधवार शाम मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन

शमी के पास 450 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने का मौका 
शमी अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दो विकेट लेने में सफल रहे तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लेंगे। शमी ऐसा करने वाले चौथे भारतीय तेज गेंदबाज होंगे। भारतीय तेज गेंदबाजों में अबतक कपिल देव (687), जहीर खान (597) और जवागल श्रीनाथ (551) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वहीं, स्पिनरों में अनिल कुंबले (953), रविचंद्रन अश्विन (765), हरभजन सिंह (707) और रवींद्र जडेजा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 450 या इससे अधिक विकेट ले चुके हैं। शमी के फिलहाल 188 मैचों में 448 विकेट हैं। यानी दो विकेट लेते ही वह इन दिग्गज भारतीय गेंदबाजों की इस सूची में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से नहीं खेले कोई अंतरराष्ट्रीय मैच
शमी 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से अबतक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल हारने के बाद टखने की चोट के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर होना पड़ा था। उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद जब वह राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के करीब थे तभी उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई थी। शमी इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शमी को रिहैब के दौरान लग रहा था डर
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुलासा किया है कि चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद जब उन्होंने रिहैबिलिटेशन शुरू किया तो वह डर की भावना से घिर गए थे, लेकिन राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की दृढ़ इच्छाशक्ति से वह उस चरण से उबरने में कामयाब रहे। शमी ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, 'मैंने पूरे एक साल तक इंतजार किया और (पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए) बहुत मेहनत की। रिहैबिलिटेशन के दौरान दौड़ते समय भी चोटिल होने का डर था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed