{"_id":"60a0803e8ebc3eb2aa15eb0c","slug":"indian-fast-bowler-bhuvneshwar-kumar-wants-to-play-in-all-three-formats","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: तीनों प्रारूपों में खेलना चाहते हैं भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट: तीनों प्रारूपों में खेलना चाहते हैं भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर
Sun, 16 May 2021 07:45 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 16 May 2021 07:45 AM IST
सार
कुछ मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया था कि भुवनेश्वर अब टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलना चाहते है।
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम में चयन हो या नहीं वह टेस्ट सहित सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिलने पर सवाल उठने के बाद एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि भुवनेश्वर अब टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलना चाहते है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे बारे में कुछ लेख छपे हैं कि मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। मैं ये साफ कर दूं कि टीम में चयन हो या नहीं मैं खुद को हमेशा क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के लिए तैयार रखता हूं और यह आगे भी जारी रहेगा।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘ मेरा सुझाव है कि सूत्रों के आधार पर अपनी धारणाएं ना लिखें।’ इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद पांच मैचों की टेस्ट शृंखला खेलनी है और वहां की परिस्थितियों में भुवनेश्वर की स्विंग गेंदबाजी असरदार साबित हो सकती थी।