एक इंडियन ने मांगी न्यूजीलैंड के वर्ल्ड चैंपियन बनने की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों के लिए एक इंडियन फैन ने भारत नहीं न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप जीतने की दुआ मांगी है। इस भारतीय युवक का नाम अरुण भारद्वाज है। इस भारतीय का कहना है कि इस बार टीम इंडिया नहीं न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप जीते तो बेहतर होगा।
दरअसल, 14 मार्च को भारत और जिम्बाव्बे के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में जिम्बाव्बे के कप्तान ब्रैंडन टेलर ने शतक ठोका। अपनी शतकीय पारी के दौरान टेलर ने एक छक्का बाउंड्री पार किया था जिसे अरुण ने कैच किया था।
वर्ल्ड कप 2015 के नियमानुसार ओरेंज कलर की जर्सी पहने यदि कोई दर्शक एक हाथ से कैच पकड़ने में सफल हो जाता है तो वर्ल्ड कप के बाद कैच पकड़ने वाले ऐसे दर्शकों को 3 लाख पचास हजार न्यूजीलैंड करेंसी (2 लाख 60 हजार अमेरिकी डॉलर) यानि करीब 1 करोड़ 63 लाख 21 हजार रूपए मिलेंगे। साथ ही न्यूजीलैंड के टूर्नामेंट में जीत मिलने पर राशि बढ़ेगी।
न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप जीतने पर मिलेगा फायदा
वर्ल्ड कप में बाउंड्री के पार एक हाथ से कैच पकड़ने वाले दर्शकों के बीच बड़ी राशि बांटी जाएगी। जिसका कुछ हिस्सा एक सामाजिक ट्रस्ट को दिया जाएगा। परंतु इस नियम में एक दिलचस्प पहलू यह है कि न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप जीतने पर यह राशि और बढ़ सकती है।
न्यूजीलैंड हेराल्ड की खबर के मुताबिक, भारत और जिम्बाव्बे के बीच हुए मैच में कैच लपकने वाले दर्शक अरुण भारद्वाज ने अपने दिल का राज खोला है। अरुण का कहना है कि वह चाहता है कि इस बार वर्ल्ड कप टीम इंडिया नहीं न्यूजीलैंड जीते, क्योंकि अगर न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप जीतती है तो उसे करोड़ो रुपए मिल जाएंगे।
निमयानुसार यदि न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाती है तो इनाम की राशि 2 करोड़ 32 लाख रुपए और बढ़ जाएगी। इसके अलावा सेमीफाइनल जीतने पर राशि 3 करोड़ 47 रुपए बढ़ जाएगी और अगर न्यूजीलैंड टूर्नामेंट जीत जाता है तो राशि करीब 4 करोड़ 64 रुपए बढ़ जाएगी।