ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान एक भारतीय फैन ने सबके सामने ऑस्ट्रेलियाई युवती को प्रपोज किया था। इस प्रपोजल का वहां पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया था।
VIDEO: मैच के दौरान भारतीय फैन ने ऑस्ट्रेलियाई युवती को किया था प्रपोज, जानें अंदर की पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैन ने युवती को पहले प्रपोज किया, फिस उसके सामने घुटनों के बल बैठकर रिंग पेश की थी। इसके बाद फिर दोनों एक दूसरे को गले लगे। इस सीन को देखकर मैदान में मौजूद ग्लेन मैक्सवेल ने तालियां बजाई थीं। अब इस प्रपोजल के पीछे की पूरी कहानी बाहर निकली है।
Was this the riskiest play of the night? 💍
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2020
She said yes - and that's got @GMaxi_32's approval! 👏 #AUSvIND pic.twitter.com/7vM8jyJ305
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने इस प्रपोजल के वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्वीटर पेज पर शेयर किया। इतना ही नहीं उन्होंने इस कपल का इंटरव्यू कर उसे भी पोस्ट किया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जब उस लड़की से पूछा गया कि क्या वह इसके बारे में जानती थी और उन्हें कैसा लग रहा है? उन्होंने जवाब दिया और कहा ‘मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता था और इस वक्त में अभिभूत हूं।
Love was in the air at the SCG last night, we don't just mean our feelings for Steve Smith 😍🥰😍
Best wishes to Dipan and Rose for a very happy future together! #AUSvIND pic.twitter.com/Byk8XScYhx
वहीं, जब भारतीय फैन से पूछा गया कि वो ये सब कब से प्लान कर रहे थे और इसके लिए यह जगह क्यों? उन्होंने जवाब दिया कि 'अपने दिल की बात कहने के लिए इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती क्योंकि हम दोनों बहुत बड़े क्रिकेट फैन हैं। हम दोनों लगभग डेढ़ साल से साथ है और मैं ये 1 महीने से प्लान कर रहा हूं और ये सही वक्त था।