फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी इतिहास रचने के बेहद करीब, दो विकेट लेते ही तोड़ देंगे 18 साल पुराना रिकॉर्ड, बन जाएंगे नंबर-1

Tue, 01 Dec 2020 04:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 01 Dec 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Mohammed Shami on cusp of breaking Ajit Agarkar 18-year-old record
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को कैनबरा में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। वह ऐसा करने से केवल दो विकेट दूर हैं।



 

India vs Australia: Mohammed Shami on cusp of breaking Ajit Agarkar 18-year-old record
शमी - फोटो : सोशल मीडिया

वनडे क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी, अजित अगरकर के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ दो विकेट ही दूर हैं। कैनबरा में अगर शमी दो विकेट ले लेते हैं तो वह सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

India vs Australia: Mohammed Shami on cusp of breaking Ajit Agarkar 18-year-old record
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media

79 वन-डे में शमी ने अभी तक 148 विकेट चटकाए हैं। कैनबरा में अगर शमी दो विकेट ले लेते हैं तो वह सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले मिचेल स्टार्क और सकलैन मुश्ताक के बाद दुनिया के तीसरे गेंदबाज भी बन जाएंगे। स्टार्क ने 77 और मुश्ताक ने 79 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे। बता दें कि अगरकर ने 97 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia: Mohammed Shami on cusp of breaking Ajit Agarkar 18-year-old record
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज गंवा चुकी है और 2-0 से पीछे चल रही है। कैनबरा में होने वाले तीसरे वनडे में टीम इंडिया की जहां प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed