Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian domination: Record-breaking Abhishek, Varun continue to top ICC T20 rankings know details

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ शीर्ष पर बरकरार, वरुण चक्रवर्ती का भी दबदबा कायम

Wed, 01 Oct 2025 03:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Oct 2025 03:33 PM IST
सार

अभिषेक शर्मा ने बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में इतिहास के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की जबकि वरुण चक्रवर्ती भी गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।

विज्ञापन
Indian domination: Record-breaking Abhishek, Varun continue to top ICC T20 rankings know details
वरुण-अभिषेक - फोटो : ANI

विस्तार

तेजी से उभरते हुए भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में इतिहास के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की जबकि वरुण चक्रवर्ती भी गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर की सूची में भारत के हार्दिक पांड्या को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos

अभिषेक ने तोड़ा पांच साल पुराना रिकॉर्ड
हाल ही में संपन्न एशिया कप में भारत की खिताबी जीत के बाद अभिषेक ने इतिहास के सर्वश्रेष्ठ 931 अंक के साथ लगभग पांच साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। आईसीसी ने बताया कि 25 साल के अभिषेक ने 2020 में बनाए इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान के 919 रेटिंग अंक के रिकॉर्ड को तोड़ा। एशिया कप के दौरान 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने अभिषेक ने टीम के अपने साथियों सूर्यकुमार यादव (912) और विराट कोहली (909) के पिछले सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक को भी पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक तीसरे स्थान पर 
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले अभिषेक ने एशिया कप के सात मैच में 44.85 के औसत से 314 रन बनाए। अभिषेक दूसरे स्थान पर चल रहे इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 82 रेटिंग अंक आगे हैं। टीम इंडिया के उनके साथी तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। वर्मा ने एशिया कप में 213 रन बनाए। श्रीलंका के दाएं हाथ के बल्लेबाज पथुम निसांका एशिया कप में 261 रन की बदौलत दो स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए। टीम के उनके साथी कुसाल परेरा (दो स्थान के फायदे से नौवें), पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (11 स्थान के फायदे से 13वें पायदान पर) और भारत के संजू सैमसन (आठ स्थान के फायदे से 31वें पायदान पर) की रैंकिंग में भी एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद सुधार हुआ है।
विज्ञापन

वरुण शीर्ष पर 
एशिया कप में सात विकेट चटकाने वाले चक्रवर्ती दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बने हुए हैं। टीम के उनके साथी कुलदीप यादव (नौ स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर), पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी (12 स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर) और बांग्लादेश के स्पिनर रिषाद हुसैन (छह स्थान के फायदे से 20वें पायदान पर) को रैंकिंग में फायदा हुआ है। अयूब पांड्या को पछाड़कर पहली बार ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए।

हार्दिक को लगा झटका
अयूब बल्ले से बुरी तरह विफल रहे लेकिन गेंद से उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट चटकाए जिससे वह चार स्थान के फायदे से पंड्या को पीछे छोड़ते हुए ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष पर हैं। पांड्या दूसरे स्थान पर खिसक गए और अयूब से आठ रेटिंग अंक पीछे हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज (चार स्थान के फायदे से 13वें) और श्रीलंका के चरित असलंका (तीन स्थान के फायदे से 30वें स्थान पर) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed