फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian cricketing legends reaction on IND vs PAK Asia Cup 2023 super 4 Match after india record Win

IND vs PAK: सचिन ने बल्लेबाजों को सराहा, इरफान ने लिखा- टीवी-फोन टूट गए; पढ़ें भारत की जीत पर क्या बोले दिग्गज

Tue, 12 Sep 2023 12:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 12:26 PM IST
सार

भारत ने वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के जमकर मजे लिए। वहीं, सचिन जैसे दिग्गजों ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की। 
 

विज्ञापन
indian cricketing legends reaction on IND vs PAK Asia Cup 2023 super 4 Match after india record Win
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने सुपर चार राउंड में पहली जात हासिल कर ली है। टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के साथ था और यह मुकाबला दो दिन में खत्म हुआ। हालांकि, टीम इंडिया ने 228 रन के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। वनडे में यह रनों के लिहाज से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 356 रन का स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने नाबाद 122 और लोकेश राहुल ने नाबाद 111 रन बनाए। इन दोनों से पहले शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक लगाए थे। 
विज्ञापन


गेंद के साथ भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार शुरुआत की। पावरप्ले में भारत को सिर्फ इमाम उल हक का विकेट मिला, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और रनों के लिए तरसा दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम और शार्दुल ठाकुर ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर टीम इंडिया की जीत तय कर दी। 
विज्ञापन


अंत में कुलदीप यादव ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी खत्म कर दी। इस मैच में पाकिस्तान के सिर्फ आठ विकेट गिरे, लेकिन हारिस रऊफ और नसीम शाह चोट की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। पाकिस्तान की पारी 128 रन पर ही खत्म हो गई और भारत ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने पाकिस्तान के जमकर मजे लिए। सचिन ने विराट कोहली और लोकेश राहुल को बधाई दी। इसके साथ ही रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या को सराहा क्योंकि पिछले दो मैचों में इन सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं। वहीं, इरफान पठान ने कहा कि लगता है पड़ोसियों के टीवी के साथ मोबाइल फोन भी टूट गए, क्योंकि सोशल मीडिया पर बहुत सन्नाटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए पूर्व क्रिकेटरों ने भारत की ऐतिहासिक जीत पर क्या कहा



















विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed