फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricketer turned sports anchor Abhinav Mukund lost his grandmother before match pens emotional note

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट से पहले अभिनव मुकुंद पर टूटा था दुखों का पहाड़, फिर भी निभाई जिम्मेदारी, दी जानकारी

Mon, 23 Sep 2024 01:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Sep 2024 01:30 PM IST
सार

किसी वक्त भारतीय टीम का हिस्सा रहे मुकुंद की दादी का निधन हो गया था, लेकिन उन्हें जिम्मेदारी निभाने के लिए चेन्नई आना पड़ा। भारत के इस मैच को जीतने के बाद मुकुंद ने अपना दुख सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बयां किया है।

विज्ञापन
Indian Cricketer turned sports anchor Abhinav Mukund lost his grandmother before match pens emotional note
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 280 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच जब मैच शुरू होने 24 घंटे से भी कम बचे थे, उस वक्त भारतीय टीम के सदस्य रहे बल्लेबाज अभिनव मुकुंद पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। किसी वक्त भारतीय टीम का हिस्सा रहे मुकुंद की दादी का निधन हो गया था, लेकिन उन्हें जिम्मेदारी निभाने के लिए चेन्नई आना पड़ा। दरअसल, मुकुंद कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे थे और मैच में ब्रेक के दौरान एंकर की भूमिका में थे और शो होस्ट कर रहे थे। 
विज्ञापन

भारत के इस मैच को जीतने के बाद मुकुंद ने अपना दुख सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बयां किया है। उन्होंने अपनी दादी की फोटो पोस्ट कर इंस्टाग्राम स्टोर पर लिखा, मेरी दादी को गुजरे हुए 24 घंटे भी नहीं हुए थे, लेकिन मुझे पहली बार एंकर के तौर पर लाइव जाना था। क्रिकेटर से विशेषज्ञ और अब शो को होस्ट करने तक का सफर तय किया। मैं थोड़ा नवर्स भी था, लेकिन मुझे चेपॉक पर घर जैसा अहसास हुआ और इन चार दिनों के सफर को पूरा करने में सफल रहा। इस दौरान मैंने घरेलू मैदान पर अश्विन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचते और दिवंगत शेन वॉर्न की बराबरी करते देखा। मैंने पहले मैच का आनंद लिया और मुझे यकीन है कि मेरी दादी ने भी मुझे देखा होगा। अब कानपुर के लिए रवानगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्न की बराबरी पर पहुंचे थे अश्विन
भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहले टेस्ट मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था और बल्ले तथा गेंद दोनों से चमक बिखेरी थी। पहली पारी में शतक जड़ने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में छह विकेट झटके थे और बांग्लादेश को धूल चटाने में अहम भूमिका निभाई थी। अश्विन ने टेस्ट करियर में 37वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया था और इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न की बराबरी कर ली थी। वॉर्न ने भी अपने टेस्ट करियर में 37 बार किसी पारी में पांच विकेट लिए थे। 

भारत और बांग्लादेश के बीच अब 27 सितंबर से कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने पहला टेस्ट जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश की टीम अब तक कभी भारत को टेस्ट प्रारूप में नहीं हरा सकी है। बांग्लादेश के पास सीरीज बचाने का अवसर होगा, जबकि भारत की नजरें दूसरा मैच जीतकर घरेलू टेस्ट सत्र की शुरुआत शानदार तरीके से करने पर टिकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed