फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricketer Shreyas Iyer vs Hanuma Vihari Test Career Know Their Stats

Shreyas Vs Vihari: टीम इंडिया में श्रेयस की एंट्री से 29 साल के इस बैटर का करियर खत्म! स्क्वॉड से ही बाहर हुए

Tue, 20 Dec 2022 11:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Dec 2022 11:21 AM IST
सार

विहारी के लिए मुश्किल यह है कि उन्होंने पिछले तीन साल से इस फॉर्मेट में भारत के लिए एक भी शतक नहीं लगाया है। पिछला शतक उन्होंने अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। इसके बाद 10 टेस्ट में वह सिर्फ दो अर्धशतक लगा पाए हैं।

विज्ञापन
Indian Cricketer Shreyas Iyer vs Hanuma Vihari Test Career Know Their Stats
श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए अगले कुछ महीने काफी महत्वपूर्ण हैं। टीम इंडिया फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने जीत भी लिया। इस मैच में श्रेयस अय्यर का अहम रोल रहा। उन्होंने पहली पारी में महत्वपूर्ण 86 रन बनाए थे। श्रेयस पिछले साल से भारतीय टेस्ट टीम के अभिन्न अंग बन गए हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें सिर्फ मौका दिया जा रहा है, बल्कि वह बल्ले से शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। उनके टीम में आने से मध्यक्रम के एक बल्लेबाज का टीम से पत्ता कट गया है। इस बल्लेबाज का नाम हनुमा विहारी है।
विज्ञापन

29 साल के हनुमा विहारी को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में भी जगह नहीं दी गई। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेला था। हालांकि, इसके बाद से भारत ने सिर्फ एक टेस्ट खेला है, लेकिन विहारी को उसमें मौका नहीं दिया गया। इस सीजन भारत को एक और सीरीज खेलनी है। इसमें चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। अब देखने वाली बात यह है कि विहारी को उसमें मौका मिलता है या नहीं।

Hanuma Vihari added to India A squad for tour of South Africa after New  Zealand Test series snub | Cricket - Hindustan Times
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल नवंबर तक हनुमा विहारी भारतीय टीम के साथ लगभग हर टेस्ट खेल रहे थे। उन्होंने नंबर छह पर अपनी जगह पक्की कर ली थी, लेकिन पिछले साल नवंबर में श्रेयस अय्यर ने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाकर नंबर छह पर अपनी जगह पक्की कर ली। श्रेयस ने अब तक भारत के लिए छह टेस्ट खेले हैं और 50.8 की औसत से 508 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है। वहीं, हनुमा विहारी ने भारत के लिए अब तक 16 टेस्ट खेले हैं और 33.56 की औसत से 839 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है।

iyer record 1st Test | Shreyas Iyer becomes first Indian to slam ton and  half-century on Test debut, joins Sunil Gavaskar in elite list Kanpur Test  ind vs NZ | Cricket News
विज्ञापन

विहारी के लिए मुश्किल यह है कि उन्होंने पिछले तीन साल से इस फॉर्मेट में भारत के लिए एक भी शतक नहीं लगाया है। पिछला शतक उन्होंने अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। इसके बाद 10 टेस्ट में वह सिर्फ दो अर्धशतक लगा पाए हैं। 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत में विहारी का अहम योगदान था। हालांकि, अब उन्हें मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। विहारी मुख्य तौर पर एक डिफेंसिव बल्लेबाज हैं। वहीं, उनकी तुलना में श्रेयस काफी आक्रामक हैं और शॉट लगाने से नहीं हिचकिचाते। 

इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले टेस्ट में विहारी बल्ले से फ्लॉप रहे थे। उन्होंने पहली पारी में 20 रन और दूसरी पारी में 11 रन बनाए थे। भारत को यह टेस्ट गंवाना पड़ा था। रोहित शर्मा, केएल राहुल और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए फिलहाल पहली पसंद हैं। वहीं, चेतेश्वर पुजारा भी फॉर्म में लौट चुके हैं। विराट कोहली चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भारत की पहली पसंद हैं, जबकि ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर के आने से विहारी की जगह मुश्किल में पड़ती दिखाई पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed