{"_id":"643d78e6e0dd9197c0031f96","slug":"indian-cricketer-and-punjab-kings-captain-shikhar-dhawan-congratulates-amar-ujala-on-completion-of-75-years-2023-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AmarUjala75: 'अमर उजाला खूब तरक्की करे', दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन ने 75 साल पूरे होने पर दी बधाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AmarUjala75: 'अमर उजाला खूब तरक्की करे', दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन ने 75 साल पूरे होने पर दी बधाई
Tue, 18 Apr 2023 12:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:51 PM IST
सार
शिखर धवन ने आम जनमानस को अहम सूचनाएं और विश्लेषण के माध्यम से जागरूक करने के लिए अमर उजाला की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला ने अपने प्रकाशन के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर देश के दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन ने अमर उजाला को बधाई दी है। धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टीम होटल से अमर उजाला के लिए बधाई संदेश भेजा। धवन ने आम जनमानस को अहम सूचनाएं और विश्लेषण के माध्यम से जागरूक करने के लिए अमर उजाला की प्रशंसा की है।
शिखर धवन ने कहा, ''अमर उजाला के 75 साल पूरे होने पर मेरी तरफ से अमर उजाला परिवार को बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं। आप ऐसे ही खूब तरक्की करें।'' धवन की बात करें तो 37 साल के इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
शिखर धवन का टेस्ट करियर
धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहला टेस्ट खेला था। 2013 से वह अब तक 34 टेस्ट में हिस्सा ले चुके हैं। धवन को पिछली बार 2018 में टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। इस दौरान सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए। धवन का सर्वाधिक स्कोर 190 रन है।
वनडे और टी20 में भी सफल हुए धवन
शिखर ने भारत के लिए पहला वनडे 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था। वह 167 मैचों में 6793 रन बना चुके हैं। धवन ने 44.11 की औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं। टी20 करियर की बात करें तो 68 मैचों में धवन ने 1759 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं।
आईपीएल में भी चला है धवन का बल्ला
धवन ने आईपीएल में भी जमकर रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। धवन ने 210 आईपीएल मैचों में 6477 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं। धवन का औसत 35.98 और स्ट्राइक रेट 126.98 का रहा है।