{"_id":"6470a17d87eb4d11440b5736","slug":"indian-cricket-team-special-practice-with-multiple-balls-in-circle-ahead-of-wtc-final-watch-video-2023-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: छह खिलाड़ी, तीन गेंद और एक घेरा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम ने शुरू की खास तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: छह खिलाड़ी, तीन गेंद और एक घेरा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम ने शुरू की खास तैयारी
Fri, 26 May 2023 05:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 05:39 PM IST
सार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड में तैयारी शुरू कर चुकी है। भारतीय खिलाड़ी अपनी एकाग्रता बढ़ाने के लिए और फील्डिंग बेहतर करने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-2023 चक्र का फाइनल सात जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारत के खिलाड़ी इंग्लैंड जाकर अभ्यास शुरू कर चुके हैं। बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की ट्रेनिंग का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में खिलाड़ी अपनी एकाग्रता बढ़ाने के लिए और फील्डिंग बेहतर करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
इस वीडियो में उमेश यादव, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर नजर आ रहे हैं। सभी खिलाड़ी कोच के साथ एक घेरा बनाकर खड़े हुए हैं। घेरे में कुल छह लोग हैं, जिनके बीच तीन गेंद हैं। खिलाड़ी तीनों गेंदों को आपस में उछाल रहे हैं और कैच कर रहे हैं। विराट कोहली भी इंग्लैंड पहुंचे चुके हैं, लेकिन वह इस वीडियो में नहीं दिख रहे हैं। इंग्लैंड के हालातों के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए भारतीय खिलाड़ियों के पास लगभग 10 दिन का समय है।
विज्ञापन
इंग्लैंड पहुंच चुके हैं भारतीय खिलाड़ी
भारतीय टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। विराट कोहली के साथ मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड में हैं। खिलाड़ियों के साथ कोच राहुल द्रविड़ भी लंदन में है। पुजारा पहले से ही काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और इंग्लैंड में हैं।
लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है भारत
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। 2019-21 चक्र के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। इंग्लैंड के हालात ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की मदद करेंगे। पिछले फाइनल में भी भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के सामने परेशान हुए थे। इस बार टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर।)
स्टैंडबाय खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर।

Get your friends, form a circle and replicate this fun drill! 😉😀😀🏏#TeamIndia pic.twitter.com/X6iOuXPrhY
— BCCI (@BCCI) May 26, 2023