{"_id":"61af5f7a9a7a1443c860a1e0","slug":"indian-cricket-team-odi-captain-rohit-sharma-after-virat-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI Captain Rohit Sharma: विराट की जगह रोहित होंगे भारत के वनडे कप्तान, टेस्ट में भी मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI Captain Rohit Sharma: विराट की जगह रोहित होंगे भारत के वनडे कप्तान, टेस्ट में भी मिली नई जिम्मेदारी
Wed, 08 Dec 2021 07:34 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:34 PM IST
सार
टी-20 के बाद वनडे क्रिकेट में भी विराट की जगह रोहित को भारत का कप्तान बनाया गया है। इसके साथ ही रोहित को रहाणे की जगह टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विराट और रोहित
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा अब भारत के नए वनडे कप्तान होंगे। टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी और उनकी जगह रोहित को यह जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद कोहली की जगह रोहित को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रोहित तीन वनडे मैच की सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे।
बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि वनडे और टी-20 के लिए अलग कप्तान नहीं होना चाहिए। इसी वजह से रोहित को वनडे की कप्तानी दी गई है। 2023 वर्ल्डकप में भी बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में चयनकर्ता और बीसीसीआई अधिकारी चाहते थे कि रोहित के पास वनडे वर्ल्डकप के लिए अपनी टीम बनाने का भरपूर समय होना चाहिए।
विराट जनवरी 2017 में भारत के वनडे कप्तान बने थे, जब धोनी ने इस पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने बाद में बताया था कि कोहली को 2019 वर्ल्डकप की तैयारी का समय देने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया था। हालांकि विराट भारत को 2019 वर्ल्डकप नहीं जिता पाए थे। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
टेस्ट टीम के उपकप्तान बने रोहित
रोहित को वनडे टीम की कप्तानी देने के साथ ही टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। इससे पहले अजिंक्य रहाणे भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने पहले मैच में भारत की कप्तानी की थी। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका फॉर्म अच्छा नहीं था। वहीं रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इसी वजह से रहाणे की जगह रोहित को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

रोहित ने अब तक 10 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है। इनमें से आठ मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है।