फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricket Team New Head Coach Update Gautam Gambhir Appointment Delaying reason Behind

Report: गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने में आ रही परेशानी? जानें क्यों हो रही है देरी, सामने आया बड़ा कारण

Tue, 09 Jul 2024 01:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Jul 2024 01:28 PM IST
सार

द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में गई है। भारत को इसके बाद श्रीलंका का दौरा करना है और माना जा रहा है इससे पहले टीम को नया मुख्य कोच मिल जाएगा।

विज्ञापन
Indian Cricket Team New Head Coach Update Gautam Gambhir Appointment Delaying reason Behind
गौतम गंभीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप खत्म होने के साथ ही पूरा हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके लिए आवेदन मंगाए थे और खुद सचिव जय शाह ने कहा था कि कोच पद के लिए दो उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए हैं। हालांकि, टीम का अगला मुख्य कोच कौन होगा, इसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन

द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में गई है। भारत को इसके बाद श्रीलंका का दौरा करना है और माना जा रहा है इससे पहले टीम को नया मुख्य कोच मिल जाएगा। हालांकि, कोच की घोषणा करने में देरी हो रही है और टीम को अब तक कोच नहीं मिल सका है। ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं कि भारतीय टीम को अगल कोच कब तक मिलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन को लेकर फंस रहा मामला
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर और बीसीसीआई के बीच वेतन को लेकर मामला फंसा हुआ है जिस कारण अब तक कोच की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। द्रविड़ के अलावा बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। गंभीर के नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद बोर्ड को अन्य कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति पर भी फैसला करना है। यह भी खबर है कि बीसीसीआई ने गंभीर को सहायक स्टाफ चुनने के लिए खुली छूट दी है। यह भी माना जा रहा है कि बल्लेबाजी कोच की नियुक्ति ना हो क्योंकि गंभीर खुद अपने खेल के दिनों में शीर्ष स्तर के सलामी बल्लेबाज थे। 
विज्ञापन

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ दिनों पहले कहा था, 'कोच और चयनकर्ता की नियुक्ति जल्द होगी। सीएससी ने साक्षात्कार लेने के बाद दो उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं और जो निर्णय होगा उस पर हम मुंबई पहुंचने के बाद आगे बढ़ेंगे। नया कोच श्रीलंका सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगा।' भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed