फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian cricket team needs to improve five areas for future series

टीम इंडिया ने भले विंडीज को धोया, ये 5 समस्याएं कप्तान कोहली के लिए बन गईं सिरदर्द

Fri, 02 Nov 2018 10:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
indian cricket team needs to improve five areas for future series
team india

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को वन-डे सीरीज में 3-1 से मात दी। 211 गेंदें शेष रहते भारत ने पांचवें व अंतिम वन-डे में विंडीज को 9 विकेट से हराया। खलील अहमद को सीरीज की खोज माना जा रहा है, जिन्होंने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण में चार चांद लगाए हैं। यही नहीं रवींद्र जडेजा और अंबाती रायुडू के खेल ने भी क्रिकेट फैंस का दिल जीता। 

विज्ञापन


रोहित शर्मा और कप्तान कोहली ने इस साल 1000 रन पूरे किए। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। मगर इन सभी के बावजूद टीम इंडिया पांच समस्याओं से घिरी हुई है। विराट कोहली के लिए यह अच्छे संकेत नहीं है। चलिए गौर करते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में टीम इंडिया की कौन सी पांच परेशानियां निकलकर सामने आईं:

विज्ञापन

शिखर धवन के फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

indian cricket team needs to improve five areas for future series
shikhar dhawan

एशिया कप में धमाकेदार प्रदर्शन के कारण शिखर धवन से उम्मीद थी कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी प्रभावित रखना जारी रखेंगे। मगर उनका फॉर्म लगातार गिरता दिखाई दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज को दूसरे तीसरे और चौथे वन-डे में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह उसे बड़ी पारी में तब्दील करने में सफल नहीं हुए। 

धवन ने दूसरे, तीसरे व चौथे वन-डे में क्रमश: 29, 35 और 38 रन बनाए। गब्बर के बल्ले से सीरीज के पांच मैचों में केवल 112 रन निकले। बहरहाल, टीम इंडिया और फैंस को उम्मीद रहेगी कि बाएं हाथ का बल्लेबाज अपनी लय में लौटे।

एमएस धोनी का बल्ला बेहद खामोश

indian cricket team needs to improve five areas for future series
ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने तीन पारियों में सिर्फ 50 रन बनाए। पुणे में खेले गए तीसरे वन-डे में जब धोनी से बेहतर पारी की उम्मीद थी तो पूर्व कप्तान ने निराश किया। धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से 10,000 रन पूरे करने से भी चूक गए। 

धोनी का बल्लेबाजी फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर लगातार संघर्ष कर रहा है। धोनी के फॉर्म में लौटने का इंतजार टीम इंडिया के साथ-साथ फैंस को भी बेसब्री से है।

विज्ञापन

चहल नहीं बन सके पहेली

indian cricket team needs to improve five areas for future series
Yuzvendra Chahal

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन वन-डे में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने पांच विकेट झटके। हालांकि, चहल की इस दौरान जमकर पिटाई भी हुई और एशिया कप के बाद उनके प्रदर्शन में भी लगातार गिरावट देखने को मिली। 

चहल के प्रदर्शन पर अगर इंग्लैंड दौरे से ध्यान दिया जाए तो पाएंगे कि 11 वन-डे में केवल 13 विकेट लिए। वैसे, फील्डिंग में भी चहल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अब जब जडेजा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो ऐसे में चहल का अंतिम एकादश में शामिल होना मुश्किल बन सकता है।

उमेश यादव सफेद गेंद से रहे फ्लॉप

indian cricket team needs to improve five areas for future series
उमेश यादव

उमेश यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और सीमित ओवर क्रिकेट में भी जगह बनाई। हालांकि, वह अपनी प्रतिभा के मुताबिक वन-डे सीरीज में प्रदर्शन नहीं कर सके। 

सफेद गेंद के क्रिकेट में यादव ने विकेट लेने की कोशिश जरूर की, लेकिन वह रन रोकने में कामयाब नहीं हुए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को सीरीज में दो मैच खेलने को मिले, जिसमें उन्होंने कुल 142 रन खर्च करके सिर्फ एक विकेट लिया। खलील अहमद के शानदार प्रदर्शन से उमेश की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है।

डीआरएस की गुत्थी कब सुलझेगी

indian cricket team needs to improve five areas for future series
virat kohli angry

टीम इंडिया का डीआरएस लेने के खराब रिकॉर्ड में सुधार नहीं दिख रहा है। एमएस धोनी के फैसलों को हटा दें तो टीम इंडिया का डीआरएस के प्रति संघर्ष जारी है। तीसरे वन-डे में टीम इंडिया ने पारी के चौथे ओवर में डीआरएस बर्बाद कर दिया। अगले वन-डे में बुमराह के कहने पर एक बार फिर डीआरएस खराब गया। 

बहरहाल, टीम इंडिया को वन-डे सीरीज में कई सकारात्मक पहलू मिले, लेकिन ये कुछ ऐसी कमियां हैं, जिस पर कप्तान कोहली और टीम प्रबंधन को ध्यान देना जरूरी है। विश्व कप नजदीक है और टीम इंडिया को खिताब जीतने के लिए कोई कमी नहीं छोड़नी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed