फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team moves to No.1 in the latest ICC Test Team Rankings
WI Inning
184/3 (15.5 ov)
Shai Hope 77(41)*
Sherfane Rutherford 14 (10)
IND elected to bowl

ICC Test Team Ranking: भारतीय टीम शीर्ष पर पहुंची, न्यूजीलैंड को पछाड़कर बनी नंबर एक

Sat, 06 Mar 2021 04:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Mar 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team moves to No.1 in the latest ICC Test Team Rankings
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद आईसीसी की रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद आईसीसी ने भी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी। इंग्लैंड को सीरीज के आखिरी मैच में एक पारी और 25 रन से हराने के बाद भारतीय टीम अब टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गई है। 

विज्ञापन


भारतीय टीम के अब 4505 पॉइंट और 122 रेटिंग हो गई है और वह न्यूजीलैंड को पछाड़कर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है। बात करें टॉप-5 टीमों की तो न्यूजीलैंड की टीम 118 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन




 


मैच खत्म होने के बाद आईसीसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद भारत पहली आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में लीग चरण में शीर्ष पर रही। भारत के लीग चरण में 12 जीत, चार हार और एक ड्रॉ के बाद 520 अंक रहे। न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा जिसके सात जीत, चार हार के बाद 420 अंक हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया 332 अंक लेकर तीसरे, इंग्लैंड चौथे और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहा। जून में फाइनल में लॉडर्स पर भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed