{"_id":"5c610ecdbdec2259b05bc00e","slug":"indian-cricket-team-misses-to-equal-pakistan-record-for-most-consecutive-t20-series-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड नहीं पाकिस्तान से हारा भारत, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी का मौका भी गंवाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड नहीं पाकिस्तान से हारा भारत, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी का मौका भी गंवाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
india vs pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हार के साथ भारतीय टीम पाकिस्तान के लगातार 11 सीरीज में अजेय रहने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गई। पिछली 10 टी-20 सीरीज में अजेय रही भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को मात देकर लगातार 11 टी-20 सीरीज में न हारने के कीर्तिमान की बराबरी करने का मौका था।
2 of 6
भारत ने पिछली टी-20 सीरीज 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गंवाई थी। पाकिस्तान के अजेय रथ को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने रोका। जबकि भारत के दस सीरीज में अजेय रहने के रिकॉर्ड को न्यूजीलैंड ने थाम दिया। भारत की जीत का सिलसिला 2017 में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी था। इस दौरान भारत ने दो बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज ड्रॉ भी खेली।
3 of 6
रोहित की कप्तानी में पहली बार सीरीज हारे
कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम पहली बार कोई सीरीज हारी है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक तीन वन-डे और पांच टी-20 सीरीज खेलीं। इनमें से उसकी यह पहली हार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
हैमिल्टन टी-20 जीतते ही रोहित नियमित कप्तान विराट कोहली को पछाड़ सकते थे। इस हार के बाद अब रोहित शर्मा के खाते में 14 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 12 जीत हो गई। वहीं, विराट कोहली को जीत प्रतिशत रोहित से कम है। उन्होंने भी अपनी कप्तानी में 12 बार टीम को जीत दिलाई, लेकिन इसके लिए उन्हें 20 अंतरराष्ट्रीय मैच लगे।
विज्ञापन
5 of 6
रोहित को भारत का दूसरा सबसे सफल टी-20 कप्तान बनने के लिए अपनी अगुवाई में एक जीत की और दरकार है। वहीं, भारत के सबसे सफल टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 72 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में भारत को 41 बार जीत दिलाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।