फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricket team for t20, odi and test announced for Australia tour

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान, रोहित चोटिल, ऋषभ पंत बाहर

Mon, 26 Oct 2020 10:59 PM IST
गौरव पाण्डेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 26 Oct 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Indian Cricket team for t20, odi and test announced for Australia tour
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समाप्त हो जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। बीसीसीआई ने सोमवार शाम को इस दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। भारतीय टीम इस दौरे पर टेस्ट, वन-डे और टी-20, तीनों प्रारूपों के मैच खेलेगी। तीनों प्रारूपों के लिए भारतीय टीम इस तरह होगी...

विज्ञापन


टी-20 : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, सुंदर, चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, चहर और वरुण चक्रवर्ती। 
विज्ञापन



टेस्ट : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जड़ेजा, आर अश्विन और मोहम्मद सिराज। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-डे : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जड़ेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दूल ठाकुर।

रोहित शर्मा बाहर, चार अतिरिक्त तेज गेंदबाज जाएंगे

भारत के सीमित ओवर के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई तीनों प्रारूप के टीम से बाहर हो गए। बीसीसीआई चिकित्सा दल चोटिल तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और रोहित की निगरानी कर रहा है। इसके अलावा चार तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी, कार्तिक त्यागी, इशान पोरेल और टी. नटराजन भारतीय टीम के साथ यात्रा करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम चार टेस्ट मैच, तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। 27 नवंबर से सीमित ओवर के मैच खेले जाएंगे जबकि चार मैचों की टेस्ट सीरीज के मुकाबले 17 दिसंबर से शुरू होंगे। तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला 27 नवंबर को, दूसरा मुकाबला 29 नवंबर को और तीसरा मैच एक दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला चार दिसंबर को, दूसरा छह और तीसरा आठ दिसंबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed