फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team captain Virat Kohli set to receive Polly Umrigar award

साल-दर-साल और 'विराट' होते जा रहे कप्तान कोहली, लगातार दूसरी बार चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Thu, 07 Jun 2018 04:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team captain Virat Kohli set to receive Polly Umrigar award

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लगातार दूसरे साल देश का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया है। अब कप्तान कोहली बैंगलोर में 12 जून को होने वाले कार्यक्रम में प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवार्ड से नवाजे जाएंगे। इसके पहले (2016-17) के लिए भी उन्हें यह सम्मान दिया गया था। अब (2017-18) में शानदार खेल का सुखद परिणाम बोर्ड ने दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

किसे कौन सा अवार्ड मिलेगा?

Indian cricket team captain Virat Kohli set to receive Polly Umrigar award

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। कोहली के अलावा इसी दिन बीसीसीआई इंटरनेशनल और डोमेस्टिक लेवल पर अवॉर्ड जीतने वाले अन्य विजेतओं को भी सम्मानित करेगा। महिला वर्ग में हरनप्रीत कौर को (2016-17) और स्मृति मंधाना (2017-18) के लिए यह सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian cricket team captain Virat Kohli set to receive Polly Umrigar award

2016-17 सत्र में जबरदस्त आयोजनों के लिए क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) को बेस्ट एसोसिएशन का अवॉर्ड दिया जाएगा, जबकि 2017-18 का अवॉर्ड दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को मिलेगा। बोर्ड ने इस बार अवॉर्ड विनर को मिलने वाली एक लाख रुपये की राशि को बढ़ाने का फैसला किया है। सभी 9 वर्गों के विजेताओं को डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

Indian cricket team captain Virat Kohli set to receive Polly Umrigar award

बता दें कि पॉली उमरीगर अवॉर्ड इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को दिया जाता है। विराट ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बेजोड़ खेल दिखाया था। इस बार बीसीसीआई ने अपने अध्यक्ष रहे जगमोहन डालमिया की याद में चार वर्गों में पुरस्कार देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed