फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian cricket players to undergo yo yo test can be dropped from national team

टीम इंडिया के खिलाड़ियों का होगा यो-यो टेस्ट, जो हुआ फेल उसको लगेगा तगड़ा झटका: रिपोर्ट

Sat, 09 Jun 2018 12:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
indian cricket players to undergo yo yo test can be dropped from national team
team india

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट होगा और जो उसमें पास नहीं होगा उसे राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली टेस्ट टीम के खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट शनिवार व रविवार को होगा जबकि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का टेस्ट 15 जून को होगा।

विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जो खिलाड़ी इस टेस्ट को पास नहीं कर पाएगा, उसे टीम इंडिया से बाहर कर दिया जाएगा। ध्यान हो कि इंटरनेशनल स्तर पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए यो-यो टेस्ट पास करना जरूरी हो गया है। पिछले साल टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे से इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इसी सीरीज में रवि शास्त्री ने बतौर हेड कोच जिम्मेदारी संभाली थी। युवराज सिंह और सुरेश रैना इस टेस्ट में पास नहीं हो पाए थे और इस वजह से उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


कुछ समय के बाद सुरेश रैना ने अपनी फिटनेस साबित की और राष्ट्रीय टीम में वापसी की। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए चुना गया था। वहीं युवी ने टेस्ट तो पास किया, लेकिन उन्हें मौका इसलिए नहीं मिला क्योंकि पूरे सीजन में उन्होंने सिर्फ एक रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वह अपने चयन को सार्थक साबित नहीं कर पाए क्योंकि उन्होंने रन नहीं बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 15 जून से बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा होगा जहां वह दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। फिर 3 जुलाई से टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा शुरू होगा।

क्या है टेस्ट पास करने का पैरामीटर

indian cricket players to undergo yo yo test can be dropped from national team
team india

रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन खिलाड़ियों को अपनी जगह टीम में बनाए रखना है, उन्हें यो-यो टेस्ट में 16.1 का मार्क पास करना होगा। यह सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य बेंचमार्क है और जो भी इसमें पास नहीं होगा उसे टीम से बाहर कर दिया जाएगा। सबसे पहले उन खिलाड़ियों का टेस्ट होगा, जो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इसके बाद इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चयनित खिलाड़ियों का टेस्ट होगा।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 15 जून को यो-यो टेस्ट में शामिल होंगे और इसी दिन वह अपनी फिटनेस भी साबित करेंगे। कोहली को आईपीएल के 51वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गले में चोट लगी थी और इसलिए वह रिहैब में थे। चोट के चलते वह काउंटी क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले सके और आयरलैंड व इंग्लैंड भी सीमित ओवर सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed