{"_id":"61d0546cf9c31c29697dfc46","slug":"indian-coach-rahul-welcomed-team-india-in-hotel-with-dance-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul Dravid Dance: सेंचुरियन टेस्ट के बाद द्रविड़ ने खास अंदाज में किया टीम का स्वागत, देखें कप्तान और कोच का मजेदार डांस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rahul Dravid Dance: सेंचुरियन टेस्ट के बाद द्रविड़ ने खास अंदाज में किया टीम का स्वागत, देखें कप्तान और कोच का मजेदार डांस
Sat, 01 Jan 2022 06:47 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 06:47 PM IST
सार
भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने सेंचुरियन में जीत के बाद खास अंदाज में भारतीय टीम का स्वागत किया था। उनके स्वागत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में द्रविड़ डांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सेंचुरियन में जीत के बाद डांस करते द्रविड़ और कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने यह मैच 113 रन से अपने नाम किया। यह पहला मौका था, जब भारत सेंचुरियन के मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीता। इस जीत के बाद जब भारतीय टीम होटल लौटी तो कोच राहुल द्रविड़ ने खास अंदाज में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। द्रविड़ बैंड बाजा के साथ सभी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए तैयार थे और जैसे ही खिलाड़ी बस से नीचे उतरे उन्होंने डांस करना शुरु कर दिया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बस इस मौके की तलाश थी। वो इस मौके पर जमकर नाचे उनके साथ द्रविड़ ने भी डांस किया।
भारत के कप्तान कोहली और कोच राहुल द्रविड़ के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार द्रविड़ को डांस करते हुए देखा है। इसके बाद द्रविड़ ने कई फैंस ने बताया कि इससे पहले भी द्रविड़ कई मौकों पर डांस कर चुके हैं, लेकिन विराट की तरह कभी भी खुलकर नहीं नाचे।
विज्ञापन
द्रविड़ के कोच बनने के बाद कोई मैच नहीं हारा भारत
पिछले साल टी-20 वर्ल्डकप के बाद राहुल द्रविड़ भारत के मुख्य कोच बने हैं। इसके बाद से टीम इंडिया कोई मैच नहीं हारी है। द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारत ने पहले न्यूजीलैंड को टी-20 और फिर टेस्ट सीरीज में हराया, जबकि अफ्रीका के खिलाफ भी पहला टेस्ट मैच जीत लिया है। कुल मिलाकर भारत ने इस दौरान छह मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था।
भारत के पास अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का मौका
भारतीय टीम अब तक अफ्रीकी जमीन पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। यहां भारत ने कुल चार टेस्ट जीते हैं और दो बार विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह कारनामा किया है। हालांकि जोहानिसबर्ग के मैदान में भारत कभी भी नहीं हारा है। अगर टीम इंडिया यहां अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखती है तो भारत के पास सीरीज जीतने का मौका रहेगा। विराट एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने यहां दो टेस्ट मैच जीते हैं और वो यहां टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन सकते हैं।

Rahul Dravid might have danced before, but I have not seen the videos. A first for me. https://t.co/9j859HhkWr
— Abhishek Mukherjee (@SachinAzharCT) (@ovshake42) December 31, 2021