फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Coach Rahul Dravdi Says i want match winning contributions from virat Kohli hints pujara may open

IND vs ENG: कोच द्रविड़ बोले- विराट 50-60 रन भी बनाएं तो चलेगा, पुजारा से ओपनिंग कराने के दिए संकेत

Thu, 30 Jun 2022 08:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 08:48 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को लेकर अहम बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि विराट का शतक लगाना मायने नहीं रखता। वहीं, पुजारा पर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वो पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Indian Coach Rahul Dravdi Says i want match winning contributions from virat Kohli hints pujara may open
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगाने वाले विराट कोहली ने अपने लिए सफलता के नए पैमाने बनाए हैं। विराट के फैंस को शतक से कम कुछ भी मंजूर नहीं होता। यही वजह है कि दुनिया के कई बल्लेबाजों से बेहतर औसत होने के बावजूद पिछले दो साल विराट के लिए खराब माने जा रहे हैं। हालांकि, टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ की राय इस मामले में अलग है। द्रविड़ ने कहा है कि विराट के लिए शतक लगाना जरूरी नहीं है, उनके लिए मैच जिताऊ पारियां खेलना जरूरी है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही द्रविड़ ने कहा कि विराट के अंदर प्रेरणा की कमी नहीं है। अब उन्हें किसी से प्रेरणा लेने के जरूरत नहीं है। ऐसे समय हर खिलाड़ी के करियर में आता है और इससे बाहर आने के लिए विराट हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

अफ्रीका में 79 रन की पारी भी शानदार
द्रविड़ ने कहा कि हमेशा शतक लगाना जरूरी नहीं होता। केप टाउन के मुश्किल हालातों में 79 रन की पारी भी शानदार थी। विराट इसे शतक में नहीं बदल पाए थे, लेकिन यह अच्छा स्कोर था। द्रविड़ ने कहा "विराट ने अपने लिए जो पैमाने तय किए हैं, उस लिहाज से लोगों को उनसे शतक से कम कुछ मंजूर नहीं होता, लेकिन एक कोच के नजरिए से हम उनसे मैच जिताऊ पारियां देखना चाहते हैं। चाहे वो 50 या 60 रन ही क्यों न हो।"

विराट की उम्र पर बात करते हुए द्रविड़ ने कहा कि वो बिल्कुल सही उम्र में हैं और उनके अंदर गजब की फिटनेस है। मैं अब तक जिन लोगों से मिला हूं, उनमें विराट सबसे ज्यादा मेहनती हैं। वो शानदार तरीके से तैयारी करते हैं। उन्होंने जिस तरह से लीसेस्टर में बैटिंग की, अपने गेंदबाजों के खिलाफ ध्यान से खेला। बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी की। वो सब कुछ सही कर रहे हैं और इस दौर से बाहर आने के लिए जो जरूरी है वो सब कुछ कर रहे हैं। 

सात महीने में छह कप्तान होना अच्छा नहीं
द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर पहली बार भारतीय टीम के कोच बने थे और उस समय शिखर धवन टीम के कप्तान थे। इसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और अब जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे। इस पर द्रविड़ ने कहा कि जब उन्होंने यह जिम्मेदारी ली थी तो उन्होंने भी यह नहीं सोचा था कि इतने सारे खिलाड़ी भारत की कप्तानी करेंगे, लेकिन आज के समय में ऐसा हो सकता है। कुछ खिलाड़ियों की चोट, जो राहुल के साथ हुआ और कोविड की वजह से ऐसे हालात बन रहे हैं। 

पारी की शुरुआत कर सकते हैं पुजारा
द्रविड़ इसके साथ ही संकेत दिए कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर तीसरे नंबर के खिलाड़ी से पारी की शुरुआत कराई जा सकती है। हालांकि, मयंक अग्रवाल पहले ही टीम इंडिया के साथ जुड़े चुके हैं और रोहित की जगह उनका खेलना लगभग तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed