फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Coach Anil Kumble Belongings Stolen From Green Park Stadium

कोच बनने के बाद दूसरी सीरीज में दूसरी बार हुआ एक जैसा ‘हादसा’

Fri, 23 Sep 2016 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
Indian Coach Anil Kumble Belongings Stolen From Green Park Stadium
अनिल कुंबले
टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले के पद संभालने के बाद टीम दूसरी सीरीज खेल रही है। टीम के साथ दूसरी बार सीरीज का हिस्सा बने कुंबले के साथ दूसरी बार वहीं हादसा हुआ है। वेस्टइंडीज के बाद घरेलू सीरीज में भी कुंबले का सामान गायब हो गया है।
विज्ञापन


बतौर कोच अपनी पहली सीरीज में अनिल कुंबले टीम के साथ जुलाई में वेस्टइंडीज के सेंट किट्स पहुंचे, तो उनका सामान लंदन में ही छूट गया। हालांकि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार नहीं थे, हवाई जहाज में सामान रखने की जिम्मेदारी एयरवेज की होती है। टीम ब्रिटिश एयरवेज से लंदन से सेंट किट्स के लंबे सफर के लिए रवाना हुई थी और वही कुंबले का सामान रखने से चूक गई।
विज्ञापन


कोच कुंबले जब सेंट किट्स पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि उनका कुछ सामान नहीं दिखा। इसके लिए उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज से बात की फिर एयरवेज सर्विसेज ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और वादा किया कि उनका सामान जल्द ही उनके पास पहुंचा दिया जाएगा। ब्रिटिश एयरवेज ने अपनी यह गलती ट्विटर पर भी स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से भी हुआ सामान गायब!

Indian Coach Anil Kumble Belongings Stolen From Green Park Stadium
अनिल कुंबले - फोटो : twitter
ऐसा ही वाकया कुंबले के साथ एक बार फिर हुआ। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में राज्यपाल राम नाईक के हाथों सम्मान लेने पहुंचे टीम इंडिया के मुख्य कोच और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का सामान (मोबाइल, पर्स, क्रेडिट कार्ड, चश्मा) गुरुवार को चोरी हो गया।

इसकी शिकायत अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सुरक्षा अधिकारी से की है। साथ ही नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राज्यपाल, खेल मंत्री राम सकल गुर्जर और प्रमुख सचिव खेल अनिता भटनागर जैन की मौजूदगी में दिग्गज खिलाड़ियों को मंच पर बुलाया गया। टीम इंडिया के मुख्य कोच अनिल कुंबले का नाम भी पुकारा गया।

 

कुंबले ने लगाई तगड़ी क्लास

Indian Coach Anil Kumble Belongings Stolen From Green Park Stadium
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
इसी वजह से कुंबले ने चश्मा और सामान (मोबाइल, पर्स, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सामान) मंच के पास रख दिया। प्रतीक चिह्न लेकर लौटे तो सामान गायब था। इस पर अनिल कुंबले ने हैरानी जताई। कहा कि यह ठीक नहीं है। इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी सामान चला गया।

अनिल कुंबले ने बीसीसीआई के सुरक्षाधिकारी की तगड़ी क्लास ली। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस, प्रशासन और बीसीसीआई का सुरक्षा इंतजाम था, फिर भी सेंधमारी हो गई। जिस दौरान घटना हुई, उस बीच मंच और उसके आसपास बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली सहित तमाम पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed