T20 WC: हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार बताने पर ट्रोल हुए कप्तान रोहित, फैंस बोले- तुमने क्या किया?
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद रोहित शर्मा ने गेंदबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा। इसके बाद उन्हें जमकर ट्र्रोल किया गया। फैंस ने कहा कि खुद कप्तान रोहित ने भी कुछ खास नहीं किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि भारत की हार के लिए गेंदबाज जिम्मेदार थे। रोहित बोले "जब भुवी ने पहला ओवर फेंका तो उनकी गेंद स्विंग हो रही थी, लेकिन उनकी लाइन लेंथ सटीक नहीं थी। हम कसी हुई गेंदबाजी करना चाह रहे थे। हम उनको शॉट खेलने के लिए जगह नहीं देना चाहते थे, क्योंकि मैदान का एक हिस्सा ऐसा था, जहां जमकर रन आए थे। अगर हम सही जगह पर गेंदबाजी करते और बल्लेबाज रन बनाता तो इसे स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी हम मुश्किल में थे, लेकिन मुझे लगता है कि उस दिन हमने अपनी हिम्मत को बनाए रखा और अच्छा प्रदर्शन किया।"
T20 WC: सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद दिखी रोहित की बेबसी, बोले- किसी को दबाव झेलना नहीं सिखा सकता
वहीं, कुछ फैंस ने लिखा कि जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने दिखाया कि ओपनर कैसे बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाए। दरअसल रोहित शर्मा भी इस मैच में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 28 गेंद में 27 रन बनाए और खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में अधिकतर मैचों में रोहित का बल्ला खामोश रहा है। छह पारियों में उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया। नीदरलैंड के खिलाफ रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
हालांकि, रोहित ने मैच के बाद हार के लिए पूरी तरह गेंदबाजों और खासकर भुवनेश्वर कुमार को जिम्मेदार ठहरा दिया। फैंस इससे नाराज दिखे।