फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Rohit sharma started crying after T20 World Cup 2022, said we could not bear pressure

T20 WC 2022: सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद छलके कप्तान रोहित के आंसू, बोले- हम दबाव नहीं झेल पाए

Thu, 10 Nov 2022 05:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 05:54 PM IST
सार

सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रोने लगे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि टीम इंडिया दबाव झेलने में नाकाम रही। 
 

विज्ञापन
Indian Captain Rohit sharma started crying after T20 World Cup 2022, said we could not bear pressure
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज एक विकेट नहीं ले पाए और टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम विश्व कप से बाहर हो गई और इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा रोने लगे। मायूस रोहित काफी देर तक अपने आंसू पोछते रहे। इसके बाद वह हार पर जवाब देने पहुंचे तो उनका चेहरा निराशा से भरा हुआ था। 
विज्ञापन


भारी मन के साथ वह मैच के बाद बात करने पहुंचे और कहा कि भारतीय टीम दबाव झेलने में नाकाम रही है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेला। इस टूर्नामेंट में अब तक भारतीय टीम शानदार लय में थी और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार थी। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद क्या बोले रोहित ?
मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा, ''आज का दिन काफी निराशाजनक रहा। हमने अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की। हम बेहतर गेंदबाजी नहीं कर सके। यह पूरी तरह नॉकआउट मैचों में दबाव झेलने का मामला था। सभी खिलाड़ी इस स्थिति को समझने के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। कई खिलाड़ी आईपीएल के दौरान दबाव वाले मैच खेल चुके हैं। हम गेंदबाजी के दौरान दबाव में दिखे। उनके ओपनर (जोस बटलर और एलेक्स हेल्स) को इसका श्रेय देना होगा। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि पहले ओवर से स्विंग मिल रही थी, लेकिन सही दिशा में हमने गेंदबाजी नहीं की। हमने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दबाव को झेला। बांग्लादेश के खिलाफ भी कुछ ऐसा हुआ था, लेकिन आज हम ऐसा नहीं कर सके।''


मैच में क्या हुआ?
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतकीय पारियां खेली। विराट ने 50 और हार्दिक ने 63 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 170 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 80 और एलेक्स हेल्स ने 86 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed