फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Rohit Sharma doesn't have a great record against Bangladesh in Tests recrord and stats in hindi

IND vs BAN: रोहित शर्मा का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में अच्छा नहीं है रिकॉर्ड, बनाए हैं सिर्फ इतने रन

Wed, 18 Sep 2024 06:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Sep 2024 06:50 PM IST
सार

रोहित बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें इस टीम के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार करना होगा।

विज्ञापन
Indian Captain Rohit Sharma doesn't have a great record against Bangladesh in Tests recrord and stats in hindi
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार हैं। रोहित का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ लाल गेंद के प्रारूप में कभी भी शतक नहीं जड़ा है। रोहित बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें इस टीम के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार करना होगा। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने खेले हैं तीन टेस्ट
रोहित ने जिन बड़े टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ मैच खेले हैं उनमें से बांग्लादेश ऐसी टीम है जिसके खिलाफ भारतीय कप्तान ने सबसे कम मुकाबले खेले हैं। रोहित ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ तीन पारियों में बल्लेबाजी की है जिसमें से 11 की औसत से कुल 33 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान का बल्ला जमकर बोलता है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 26 पारियों में बल्लेबाजी की है और 47.79 के औसत से 1147 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक भी शामिल हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच इस साल की शुरुआत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा का टेस्ट में प्रदर्शन
विपक्षी टीम पारी रन औसत शतक
इंग्लैंड 26 1147 47.79 4
दक्षिण अफ्रीका 20 738 38.84 3
ऑस्ट्रेलिया 22 708 33.71 1
वेस्टइंडीज 7 578 96.33 3
श्रीलंका 12 509 50.90 1
न्यूजीलैंड 11 424 53.00 0
बांग्लादेश 3 33 11.00 0
विज्ञापन

मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में अच्छी लय में चल रहे हैं रोहित 
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र का हिस्सा है। रोहित ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में अच्छी बल्लेबाजी की है और नौ मैचों में 46.66 के औसत से 700 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। रोहित डब्ल्यूटीसी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 12वें स्थान पर हैं। इस सूची में इंग्लैंड के जो रूट शीर्ष पर हैं जिन्होंने अब तक 1398 रन बनाए हैं।  

द्रविड़ को पीछे छोड़ने से एक कदम दूर रोहित 
रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल 48 शतक हैं और उनके पास बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान शतकों का अर्धशतक पूरा करने का अवसर होगा। रोहित अगर बांग्लादेश के खिलाफ चार पारियों में से दो में भी शतक जड़ने में सफल रहे तो वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे। द्रविड़ के नाम भी रोहित के समान 48 शतक हैं। रोहित अगर एक शतक लगाते हैं तो वह भारत के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे आगे फिलहाल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रमशः 100 और 80 शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed