फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian captain Rohit clarify role of Rishabh Pant in T20 World cup 2024 after warm-up match against Bangladesh

T20 World cup: टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर उतरेंगे पंत? कप्तान रोहित ने स्पष्ट की स्थिति, जानें क्या कहा

Sun, 02 Jun 2024 09:05 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Jun 2024 09:05 AM IST
सार

 बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली नहीं खेले थे और उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरे थे।

विज्ञापन
Indian captain Rohit clarify role of Rishabh Pant in T20 World cup 2024 after warm-up match against Bangladesh
रोहित शर्मा - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इस मैच से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेला जहां टीम को जीत मिली। बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली नहीं खेले थे और उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरे थे। पंत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी जिसके बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या पंत तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे? अब इस पर कप्तान रोहित शर्मा का बयान सामने आया है। 
विज्ञापन

पंत ने किया दमदार प्रदर्शन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हई थी। रोहित शर्मा के साथ पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे संजू सैमसन सिर्फ एक रन बना सके। उन्हें शरीफुल इस्लाम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद मोर्चा ऋषभ पंत ने संभाला। रोहित भी हालांकि लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे थे, लेकिन पंत ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था। पंत ने 32 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारत पांच विकेट पर 182 रन बनाने में सफल रहा था। पंत की आक्रमक बल्लेबाजी से ही भारत चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा और उसे जीत मिली। जवाब में बांग्लादेश की टीम नौ विकेट पर 122 रन ही बना सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने टीम की रणनीति स्पष्ट की
मैच के बाद इस बारे में चर्चा होने लगी कि टूर्नामेंट के दौरान भारत का बल्लेबाजी लाइनअप किस तरह का रहेगा। रोहित ने कहा कि पंत को तीसरे नंबर पर भेजने के पीछे कारण सिर्फ उन्हें अवसर देना था और टीम ने अभी बल्लेबाजी संयोजन को अंतिम रूप नहीं दिया है। रोहित ने कहा, सिर्फ पंत को अवसर देना चाहते थे। हमने अब तक बल्लेबाजी संयोजन को अंतिम रूप नहीं दिया है। हम चाहते हैं कि ज्यादातर बल्लेबाज मध्य में समय बिताएं।  
विज्ञापन

हार्दिक ने भी किया सकारात्मक प्रदर्शन
बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए राहत की बात यह भी रही कि टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने बल्ले से उम्दा प्रदर्शन किया। हार्दिक ने 23 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने प्रभावित किया। दूसरी ओर, ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और तीन ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed