{"_id":"669755f6201809fd5f0add68","slug":"indian-captain-harmanpreet-kaur-reached-12th-position-and-shefali-reached-15th-position-in-women-t20-rankings-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: एशिया कप से पहले हरमनप्रीत और शेफाली ने महिला रैंकिंग में लगाई छलांग, इस स्थान पर पहुंचीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Rankings: एशिया कप से पहले हरमनप्रीत और शेफाली ने महिला रैंकिंग में लगाई छलांग, इस स्थान पर पहुंचीं
Wed, 17 Jul 2024 10:56 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:56 AM IST
सार
गेंदबाजों की सूची में अनुभवी दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। राधा यादव आठ पायदान चढ़कर 15वें, पूजा वस्त्राकर छह पायदान ऊपर 23वें और श्रेयंका पाटिल नौ पायदान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गईं हैं।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम एशिया कप के लिए तैयार है और श्रीलंका पहुंच गई है। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने महिला आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। हरमनप्रीत और शेफाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी20 रैंकिंग में क्रमशः 12वें और 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
हरमनप्रीत तीन पायदान आगे बढ़ी हैं। उनके कुल 613 रेटिंग अंक हैं। शेफाली को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और इंग्लैंड की डैनी वायट के साथ 15वें स्थान पर हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं और वह भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर बरकरार दीप्ति
गेंदबाजों की सूची में अनुभवी दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। राधा यादव आठ पायदान चढ़कर 15वें, पूजा वस्त्राकर छह पायदान ऊपर 23वें और श्रेयंका पाटिल नौ पायदान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। इंग्लैंड की स्पिनर सारा ग्लेन ने 768 अंकों के साथ अपने करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के चार मैचों में आठ विकेट चटकाए हैं। वह पहले की तरह दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। उनकी साथी सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर काबिज हैं।

भारत की नजरें अब एशिया कप पर
भारतीय टीम की नजरें अब 19 जलाई से होने वाले एशिया कप पर टिकी हुई है। टीम अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।
भारतीय टीम की नजरें अब 19 जलाई से होने वाले एशिया कप पर टिकी हुई है। टीम अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।