फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian bowling coach praise Indian cricket team especially Khaleel Ahmed and bowling attack

कोच ने की टीम इंडिया की दिल खोलकर तारीफ, बोले- हमारे पास काफी अच्छे तेज गेंदबाज

Wed, 31 Oct 2018 07:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Indian bowling coach praise Indian cricket team especially Khaleel Ahmed and bowling attack
भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने बुधवार को कहा कि टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कभी इतना अधिक मजबूत नहीं लगा और युवा खिलाड़ी खलील अहमद के शामिल होने से इसे और मजबूती मिली है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में अरूण ने कहा, ‘हमारे पास काफी अच्छी तेज गेंदबाजी चौकड़ी है और साथ ही बैंच स्ट्रैंथ भी काफी मजबूत है।’
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और खलील को तेज गेंदबाजी विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरूण ने खलील की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘खलील काफी रोमांचक दावेदार नजर आता है। उसमें पैनापन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का कौशल है। वह काफी रोमांचक खिलाड़ी है।’ 

खलील ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में चौथे एकदिवसीय मैच में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसके कारण 378 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मेहमान टीम 153 रन पर ढेर हो गई।

बिना किसी खिलाड़ी का नाम लिए अरूण ने कहा कि तेज गेंदबाजी में बैंच स्ट्रैंथ के कारण टीम प्रबंधन के लिए गेंदबाजों को रोटेट करना और उनके काम के बोझ का प्रबंधन कर पाना आसान हो गया है।

गेंदबाजी कोच ने आलोचना का शिकार महेंद्र सिंह धोनी का भी बचाव करते हुए कहा कि वह भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।

अरूण ने कहा, ‘वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उसके स्ट्राइक करने की क्षमता को सभी देख सकते हैं। उसने पहले भी कई बार ऐसा किया है। वह काफी अनुभवी है और मुझे यकीन है कि मौके मिलने पर वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।’

यह पूछने पर कि क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में अंबाती रायुडू के प्रदर्शन को देखते हुए यो-यो फिटनेस टेस्ट पर प्रदर्शन को अहमियत दी जाएगी, अरूण ने कहा कि फिटनेस साबित करना अनिवार्य है।

रायुडू यो-यो टेस्ट में विफल रहने के कारण इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम से बाहर हो गए थे जिसके बाद उन्होंने मौजूदा श्रृंखला में वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और पिछले मैच में शतक जड़ा।


उन्होंने कहा, ‘आज कल के कार्यक्रम को देखते हुए फिटनेस हमारे मुख्य बिंदुओं में से एक है। जो भी टीम में शामिल है उसे फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।’ 

भारत टीम का बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र था जिसमें गिने चुने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

युवा ऋषभ पंत इस दौरान जुटे प्रशंसकों के आकर्षण का केंद्र थे। पंत के अलावा रायुडू, लोकेश राहुल, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। वेस्टइंडीज ने ट्रेनिंग नहीं करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed