फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Board President XI trail by 11 runs with 5 wickets remaining against England Lions

इशान किशन की पारी ने बोर्ड एकादश को संभाला, पहले दिन का स्कोर 134/5 

Sun, 03 Feb 2019 10:30 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Indian Board President XI trail by 11 runs with 5 wickets remaining against England Lions
इशान किशन

कप्तान इशान किशन की नाबाद 40 रन से बोर्ड एकादश ने रविवार को इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में पांच विकेट पर 134 रन बना लिए। बोर्ड एकादश पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड लायन्स से 11 रन पीछे है और उसके पांच विकेट बचे हुए है। 

विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड लायन्स ने अपनी पहली पारी 60 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बनाकर घोषित कर दी। अंकित राजपूत बोर्ड एकादश के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर चार विकेट लिये। लायन्स के लिए सैम हेन ने सबसे ज्यादा नाबाद 40 रन की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज मैक्स होल्डन ने 38 रन बनाए। कप्तान सैम बिलिंग्स बिना खाता खोले आउट हो गये। 
विज्ञापन


बोर्ड एकादश की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सात रन पर दोनों सलामी बल्ले ध्रुव शोरे (पांच रन) और रिकी भुई (शून्य) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद अक्षत रेड्डी (14) और सिद्देश लाड (27) ने 35 रन की साझेदारी की। किशन ने प्रियम गर्ग (26) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को इंग्लैंड लायन्स के स्कोर के करीब पहुंचाया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed