{"_id":"66c87c77b1e8760f700a9c70","slug":"indian-batter-kl-rahul-started-net-practice-ahead-of-busy-home-season-and-duleep-trohpy-video-goes-viral-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: दलीप ट्रॉफी से पहले केएल राहुल ने नेट्स पर बहाया पसीना, घरेलू टेस्ट सीरीज को देखते हुए शुरू किया अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: दलीप ट्रॉफी से पहले केएल राहुल ने नेट्स पर बहाया पसीना, घरेलू टेस्ट सीरीज को देखते हुए शुरू किया अभ्यास
Fri, 23 Aug 2024 05:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:42 PM IST
सार
लंबे घरेलू सीजन को देखते हुए सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें केएल राहुल नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : twitter
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने दलीप ट्रॉफी से पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। श्रीलंका के खिलाफ हुई सीमित ओवरों की सीरीज के बाद से ही भारतीय टीम ब्रेक पर चल रही है। भारत को अब 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। लंबे घरेलू सीजन को देखते हुए सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें केएल राहुल नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
समझा जाता है कि यह वीडियो बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का है। वीडियो में दिख रहा है कि राहुल स्ट्रेट ड्राइव खेल रहे हैं। केएल राहुल इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद बाहर होने के बाद से इस साल ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके हैं। वह लंदन में अपनी चोट का इलाज कराने भी गए थे जिस कारण शेष सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। केएल राहुल फिर आईपीएल 2024 से मैदान पर वापस लौटे और उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए 14 मैचों में 136.13 के स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
KL Rahul getting ready for the Duleep Trophy and home Test season. 🇮🇳 pic.twitter.com/rVAN8qlYXw
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 23, 2024
टी20 विश्व कप में नहीं मिली थी जगह
राहुल को जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। राहुल ने हालांकि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारतीय टीम में वापसी की। उन्होंने इस दौरान सिर्फ दो मैच खेले और 31 तथा शून्य रन पर आउट हुए। तीसरे वनडे में उन्हें ड्रॉप कर ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था।
राहुल को जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। राहुल ने हालांकि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारतीय टीम में वापसी की। उन्होंने इस दौरान सिर्फ दो मैच खेले और 31 तथा शून्य रन पर आउट हुए। तीसरे वनडे में उन्हें ड्रॉप कर ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था।
दलीप ट्रॉफी में राहुल टीम-ए का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में है। पहले मैच में इस टीम का सामना टीम-बी से पांच सितंबर को बेंगलुरु में होगा। भारत के घरेलू सत्र को देखते हुए केएल राहुल का फॉर्म भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।