फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian batter Abhishek Sharma sister Komal hopes his brother will score a century in Asia Cup

Asia Cup: 'इस टूर्नामेंट में शतक आएगा', अभिषेक शर्मा की बहन को उम्मीद; एशिया कप में शतकीय पारी खेलेगा भाई

Thu, 25 Sep 2025 12:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Sep 2025 12:24 PM IST
सार

अभिषेक का बल्ला एशिया कप में काफी चमक रहा है और वह अब तक पांच मैचों में 248 रन बना चुके हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई है और वह लगातार टीम के लिए अच्छी पारी खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Indian batter Abhishek Sharma sister Komal hopes his brother will score a century in Asia Cup
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाया है। अभिषेक ने सुपर चार चरण में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन दोनों ही मैच में शतक लगाने से चूक गए। अभिषेक की बहन कोमल शर्मा ने उम्मीद जताई है कि इसी टूर्नामेंट में अभिषेक के बल्ले से शतक निकलेगा। 
विज्ञापन

अभिषेक टीम को दिला रहे मजबूत शुरुआत 
अभिषेक का बल्ला एशिया कप में काफी चमक रहा है और वह अब तक पांच मैचों में 248 रन बना चुके हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई है और वह लगातार टीम के लिए अच्छी पारी खेल रहे हैं। अभिषेक ने मौजूदा टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ 30, पाकिस्तान के खिलाफ 31, ओमान के खिलाफ 38, पाकिस्तान के खिलाफ 74 और बांग्लादेश के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली है। अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ही अभिषेक टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद अभिषेक की बहन कोमल ने कहा, अभिषेक के शतक से चूकने का मलाल है, लेकिन ठीक है इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसा चलता रहता है क्योंकि यह खेल का हिस्सा है। लेकिन मैं यकीन से कह सकती हूं कि शतक तो इस टूर्नामेंट में आने वाला है। हमारे अभी कुछ मैच और बचे हैं तो मुझे लगता है कि अभिषेक ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

'रोहित शर्मा की बड़ी प्रशंसक हूं'
कोमल ने कहा, अभिषेक की पारी देखकर बहुत अच्छा लग रहा है और यह देखना भी सुखद है कि वह टीम का सामने से नेतृत्व कर रहे हैं। वह टीम को जीत दिलाने में मदद कर रहे हैं, लेकिन पूरी टीम ही मजबूत है। कोई ना कोई किसी ना किसी भूमिका में अपना योगदान दे रहा है। हम टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को देखकर गौरवान्वित हो रहे हैं। मैं हमेशा से रोहित शर्मा सर की बड़ी प्रशंसक रही हूं और अब अभिषेक उनकी जगह बल्लेबाजी कर रहे हैं तो हम इसके लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed