Team India: एयरपोर्ट पर सहायक स्टाफ अभिषेक नायर को गले लगाते दिखे हार्दिक पांड्या, सामने आया वीडियो; देखें
हार्दिक इस सीरीज में एक खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे। वह टी20 विश्व कप में टीम के उपकप्तान थे, लेकिन उनकी जगह शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हार्दिक रोहित शर्मा के बाद टी20 टीम के कप्तान के तौर पर सबसे प्रबल दावेदार के रूप में जाने जा रहे थे, लेकिन उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हार्दिक इस सीरीज में एक खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे। वह टी20 विश्व कप में टीम के उपकप्तान थे, लेकिन उनकी जगह शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हार्दिक रोहित शर्मा के बाद टी20 टीम के कप्तान के तौर पर सबसे प्रबल दावेदार के रूप में जाने जा रहे थे, लेकिन उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया। मालूम हो कि रोहित ने टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। हालांकि, अगरकर ने बताया कि कप्तान बदलने का फैसला लेते वक्त हार्दिक और सूर्यकुमार समेत सभी खिलाड़ियों से बात की गई थी।
#WATCH | Mumbai | Indian Men's Cricket Team arrives at the Airport, they'll leave for Sri Lanka, shortly.
— ANI (@ANI) July 22, 2024
Indian Cricket Team will play the ODI and T20I series, 3 matches each, against Sri Lanka, starting on July 27 and ending on August 7. pic.twitter.com/ZmBmBqLasH
अगरकर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब हार्दिक की जगह सूर्यकुमार को कमान सौंपने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, पांड्या अब भी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। हम चाहते हैं कि वह वो खिलाड़ी बनें जो वह बन सकते हैं। जो स्किल उनके पास है उन्हें ढूंढ़ना बेहद मुश्किल है। हालांकि, उनके लिए फिटनेस वाकई चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में कोच, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हमारे पास अगले टी20 विश्व कप से पहले काफी समय है। ऐसे में हम कुछ चीजों को आजमाना चाहेंगे और देखेंगे स्थिति कैसी रहती है, लेकिन हार्दिक अब भी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।