{"_id":"fe84d7ce-57c7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-won-the-toss-and-elected-to-bat-at-feroz-shah-kotla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने पाक को 10 रन से हराकर सम्मान बचाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत ने पाक को 10 रन से हराकर सम्मान बचाया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 06 Jan 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरीज के आखिरी वनडे मैच में भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 10 रनों से हरा दिया। हालांकि सीरीज 2-1 से पाकिस्तान के नाम रहा। भारत के बनाए 167 रनों के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 157 रन बनाकर 48.5 ओवर में ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
भारत के गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर मामूली लक्ष्य को पाकिस्तान के लिए कठिन बना दिया। महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि सीरीज में दो शतक लगाने वाले नासिर जमशेद को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार ने पाक को दो शुरुआती झटके दिए। पहले उन्होंने कामरान अकमल (0) को LBW किया फिर यूनुस खान (6) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। सीरीज में दो शतक जमा चुके नासिर जमशेद (34) एक बार फिर भारतीय जीत में बाधक बन रहे थे तभी आर अश्विन ने उन्हें LBW कर दिया।
अश्विन ने इसके बाद मिसबाह उल हक को 39 के निजी स्कोर पर LBW कर भारत की मैच में वापसी करा दी। आखिरी ओवरों में ईशांत शर्मा ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी पारी को समेट दिया। अपना पहला मैच खेल रहे समी अहमद ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 9 ओवर में केवल 24 रन देकर एक विकेट लिया। रवींद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला।
भारत ने बनाए 167, अजमल को 5 विकेट
सईद अजमल (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूरी भारतीय टीम 43.4 ओवर में 167 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के तेज और स्पिन आक्रमण के सामने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे।
अजिंक्य रहाणे और गौतम गंभीर की ओपनिंग जोड़ी तेज गेंदबाजों के सामने शुरू से परेशान दिखी। तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने अजिंक्य रहाणे (4) और गौतम गंभीर (15) को आउट किया। मध्यक्रम में विराट कोहली 7, युवराज सिंह 23 और सुरेश रैना 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए। लेकिन वे भी 55 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका की मदद से 36 रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम में रवींद्र जडेजा ने उपयोगी 27 रनों की पारी ख्ेलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।
पाकिस्तान की ओर से सईद अजमल ने पांच और मोहम्मद इरफान को 2 विकेट मिले। जबकि जुनैद खान, मोहम्मद हफीज और उमर गुल को एक-एक विकेट मिला। अजमल ने 9.4 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर 5 विकेट लेकर अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।