फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women vs West Indies Women 1st ODI match Preview in hindi Captain Harmanpreet fitness will be monitored

IND W vs WI W: भारत-वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच पहला वनडे आज, कप्तान हरमनप्रीत की फिटनेस पर रहेगी नजर

Sun, 22 Dec 2024 08:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Dec 2024 08:29 AM IST
सार

भारत के लिए एकमात्र चिंता नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस होगी, जो घुटने की चोट के कारण आखिरी दो टी20 मैच नहीं खेल पाईं थी। हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में स्मृति मंधाना ने भारत का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
India Women vs West Indies Women 1st ODI match Preview in hindi Captain Harmanpreet fitness will be monitored
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रही भारतीय महिला टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। भारत ने इस सप्ताह मेहमान टीम के खिलाफ 2-1 से टी20 सीरीज जीता थी। भारत के लिए एकमात्र चिंता नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस होगी, जो घुटने की चोट के कारण आखिरी दो टी20 मैच नहीं खेल पाईं थी। हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में स्मृति मंधाना ने भारत का नेतृत्व किया और उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी अपनी छाप छोड़ी।
विज्ञापन

पिछले 10 वनडे मैचों में मंधाना का रहा अच्छा प्रदर्शन
बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना वनडे मैचों में भी इसी लय को जारी रखने का प्रयास करेंगी। पिछले 10 वनडे मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है जिसमें उन्होंने 60 की औसत से 599 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत और मंधाना के अलावा भारतीय टीम के पास कुछ अन्य उपयोगी बल्लेबाज हैं जिन्होंने हाल में अपने प्रदर्शन से विशेष छाप छोड़ी है। जेमिमा रोड्रिग्स अच्छी फॉर्म में हैं जबकि ऋचा घोष ने तीसरे टी20 में शानदार अर्धशतक लगाया था। तेजल और हरलीन देओल के जुड़ने से मध्य क्रम को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति के पिछले 10 मैचों में 15 विकेट
भारत की गेंदबाजी इकाई में युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है और वे वडोदरा के नवनिर्मित कोटांबी स्टेडियम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह स्टेडियम अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा। पिछले 10 मैच में 15 विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और साइमा ठाकोर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। भारत के पास प्रतिभाशाली युवा तेज गेंदबाज तितास साधु को उतारने का विकल्प भी होगा।
विज्ञापन

कप्तान मैथ्यूज को रोकना बड़ी चुनौती
भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने के लिए वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान हैली मैथ्यूज, अनुभवी डिएंड्रा डॉटिन और शेमाइन कैंपबेल होंगी। मैथ्यूज ने इस सत्र में सात मैचों में 45 की औसत से 308 रन बनाए हैं। उन्हें रोकना मेजबान टीम के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
भारतः स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, तितात साधु, रेणुका सिंह, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, मिनु मणि, तेजल हसाबनिस, प्रतिका रावल, हरलीन देओल।
वेस्टइंडीजः हैली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, नेरिसा क्राफटन, आलिया एलिने, शाबिका गजनबी, जायदा जेम्स, एफी फ्लेचर, करिश्मा रमहारक, राश्दा विलियम्स, मैंडी मंगरु, अश्मिनी मुनिसर, शर्मिला कोनेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed