{"_id":"5da469d68ebc3e013549af01","slug":"india-women-vs-south-africa-women-team-india-won-the-match-and-series-by-3-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिलाओं ने किया दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफा, 3-0 से जीती वन-डे सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिलाओं ने किया दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफा, 3-0 से जीती वन-डे सीरीज
Mon, 14 Oct 2019 06:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 14 Oct 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
फिरकी गेंदबाजों के बेहतरीन खेल के बूते सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एक लो स्कोरिंग मैच में छह रन से मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय महिलाओं ने तीन मैच की वन-डे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिलाओं ने 146 रन बनाए। खराब शुरुआत के बाद हरमनप्रीत कौर (38) और शिखा पांडेय (35) ने मिलकर टीम को संभाला और संघर्षपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
जवाब में एकता बिष्ट, दीप्ती शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ की धारदार गेंदबाजी के बूते प्रोटियाज टीम 48 ओवर्स में 140 रन पर ही सिमट गई। याद हो कि तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में जहां भारतीय महिलाओं ने आठ विकेट से बाजी मारी थी तो दूसरे मैच में उन्हें छह विकेट से जीत हाथ लगी थी।
विज्ञापन